बुलंदशहर : में आज दिनांक 14 अक्टूबर 2024 को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय गंगानगर पर जिला सक्रिय सदस्यता बैठक हुई जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी बसंत त्यागी ने बताया कि जनपद बुलंदशहर में 16 अक्टूबर से सक्रिय सदस्यता शुरू हो जाएगी। सक्रिय सदस्य वही कार्यकर्ता बन सकता है जिसने 100 साधारण सदस्य बनाये हों।बसंत त्यागी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने सक्रिय सदस्यता प्रमुख क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा राजेश सिंघल एवं जिला महामंत्री संतोष बाल्मीकि को बनाया है। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जनपद बुलंदशहर के सक्रिय सदस्यता प्रमुख राजेश सिंघल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमें सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी सदस्यता करनी है। सदस्यता में अधिक से अधिक जातियों का समावेश होना चाहिए। जनपद बुलंदशहर में 2876 बूथ हैं। जिसमें कोई भी बूथ ऐसा ना रहे जहां भारतीय जनता पार्टी का सदस्य ना हो। “बूथ जीत तो चुनाव जीता”। भारतीय जनता पार्टी का प्रथम उद्देश्य भारत माता को परम वैभव तक पहुंचना है।” जिला अध्यक्ष भाजपा विकास चौहान ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश में प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार हुआ है। जनपद बुलंदशहर पूरे उत्तर प्रदेश में सदस्यता में प्रथम स्थान पर आया है इसका श्रेय कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की रीड की हड्डी है। विकास चौहान ने बताया कि 5 नवंबर तक जो भी कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य बनेंगे उनकी सूची भाजपा कार्यालय पर चस्पा कर दी जाएगी। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने की एवं संचालन जिला महामंत्री संजय गुर्जर ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से जयप्रकाश शर्मा, जिला महामंत्री अजय त्यागी, जिला उपाध्यक्ष दीपक दुलहरा, नागेंद्र सिंह, दीपक ऋषि, संजय माहेश्वरी, अजय सागर, कमल मकवाना, सभी मंडल अध्यक्ष, मोर्चों के अध्यक्ष एवं सदस्यता टोली उपस्थिति रही।

Spread the love