निकाली पराली ना जलाओ रैली साक्षरता अभियान भी चलाया

औरंगाबाद बुलंदशहर ब्लाक लखावटी अंतर्गत ग्राम बालका के ग्राम प्रधान ने सराहनीय पहल करते हुए बुधवार को समूचे गांव में रैली निकाल कर ग्रामीणों को पराली ना जलाने और फसल अवशेष को गौशाला को दान करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए भी प्रेरित किया।हाल ही में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने ग्राम प्रधानों के माध्यम से ग्रामीणों से पराली ना जलाने की अपील की थी। बुधवार को ग्राम प्रधान बालका ने इसी संदर्भ में स्कूली बच्चों अध्यापकों एवं ग्रामीणों को साथ लेकर एक रैली निकाली। रैली में शामिल बच्चों ने पराली ना जलाओ चारा बनाओ वातावरण स्वच्छ रखें बंजर भूमि ना बनायें जेसे स्लोगन लिखे पट्ट हाथों में लिए हुए थे। ग्राम प्रधान फरीदुजमा खान ने लोगों को पराली ना जलाने और उसे गौशाला में दान करने की अपील की तथा बताया कि पराली जलाना कानूनी अपराध भी है जिसके लिए जुर्माना भी लगाया जा सकता है। साथ ही भूमि बंजर हो सकती है तथा वातावरण अशुद्ध हो सकता है।इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय भाग एक के प्रधानाध्यापक पवन कुमार भाग दो के प्रधानाध्यापक हिमांशु सभी अध्यापक बच्चों,अमीरुजमाखान, राजेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Spread the love