खुर्जा : नगर की सामाजिक संस्था नवभारत सामाजिक विकास संस्थान के कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता का संदेश फैलाने के लिए एक सफाई अभियान चलाया l नगर स्थित मोहल्ला शिवलोक में संस्था के कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर गलियों की साफ सफाई की और कूड़ा एकत्रित कर डलाव घर तक पहुंचाया l उन्होंने स्थानीय निवासियों से स्वच्छता अपनाने की अपील की और यह बताते हुए कहा कि साफ सुथरा परिवेश कई बीमारियों के फैलने के खतरे को काम करता है l इस अवसर पर बॉबी राणा, कपिल, देवेंद्र, सुरेंद्र, आकाश, विमल कुमार,और गिरीश सहित नवभारत सामाजिक विकास संस्थान के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे l
सामाजिक संस्था ने सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया
