अगौता की बीआरसी सूजापुर से परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की एक्सपोजर विजिट के लिए बसों को रवाना किया गया।

बुलंदशहर : में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों में अनुसंधान आधारित सोच विकसित करने के उद्देश्य से विकास क्षेत्र अगौता की बीआरसी सूजापुर से परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की एक्सपोजर विजिट के लिए बसों को रवाना किया गया।वेव शुगर मिल बुलंदशहर में एक्सपोजर विजिट के लिए बसों को रवाना करते बीईओ अगौता श्रीमती प्रियंका शर्मा ने बच्चों से जीवन में तकनीकी समझ बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा। एक्सपोजर विजिट के अंतर्गत बच्चों को वेव शुगर मिल बुलंदशहर का भ्रमण कराया गया। शुगर मिल के टेक्नीशियन द्वारा बच्चों को मिल में गन्ने से चीनी बनाए जाने की विस्तार से जानकारी देते हुए मिल की मशीनों को कार्य करते हुए दिखाया गया। एक्सपोजर विजिट में बच्चे बहुत उत्साह से भाग लेते हुए नई तकनीक के वास्तविक अनुभव से परिचित हुए। एक्सपोजर विजिट के अवसर पर बच्चों को टीशर्ट,कैप स्टेशनरी ,बैग, प्रदान किए गए। विजिट के उपरांत सभी बच्चों को जलपान कराया गया।एक्सपोजर विजिट के अवसर पर बीईओ श्रीमती प्रियंका शर्मा द्वारा सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *