रमजान में फलों की कीमत में उछाल रमजान के पवित्र माह में चल रहा इबादत का दौर फलों पर महंगाई से रोजेदारों को हो रही दिक्कत

शिकारपुर : रमजान के चलते फलों की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है रोजेदारों को महंगाई से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फलों के थोक व फुटकर भाव में काफी अंतर है जिसका असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है। खजूर के दामों में भी काफी इजाफा हुआ है। खीरा तरबूज जैसे स्थानीय फल भी महंगे कीमत पर बिक रहे हैं। रमजान के पवित्र महीने में इबादत का दौर चल रहा है लेकिन इफ्तारी व.सहरी के सामानों में आई महंगाई की वजह से रोजेदारों को दिक्कत हो रही है। फलों व खजूर के आसमान छूते दामों में अकीदतमदों मुश्किल बड़ी हुई है। रमजान में महीने में फलों तथा खजूर की मांग एकदम बढ़ जाती है। जगह-जगह थोड़ा और ठेलों पर तरह-तरह के खजूर की बिक्री हो रही है। रमजान माह में ₹120 से ₹800 किलो तक की खजूर बाजार में बिक रही है। खजूर कई देशों से आता है, लेकिन गुजरात और राजस्थान के खजूर को खूब पसंद किया जा रहा है। अधिकांश रोजेदार अफतारी मैं खजूर खाकर रोजा खोलते हैं इसलिए रोजाना बड़ी मात्रा में खजूर की खपत हो रही है।कुरान में भी है खजूर से रोजा इफ्तारी करने का जिक्रजामा मस्जिद के मौलाना अकील अहमद का कहना है कि रोजेदारों के लिए खजूर का बहुत महत्व है। मान्यता है कि पैगंबर मोहम्मद अपना रोजा खजूर से ही खोला करते थे धर्म की किताबों में भी इसका जिक्र है। खजूर न हो तो पानी से रोजा खोला जा सकता है। फलों के दामों पर एक नजर……, सेव ₹180 किलो, केला ₹70 दर्जन, अंगूर ₹100 किलो, पपीता ₹60 किलो, तरबूज ₹40 किलो संतरा ₹80 किलो।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *