बुलन्दशहर : बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में यमुनापुरम स्टेडियम में आयोजित 42वीं जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं शैक्षिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में जनपद के 16 विकास खंडों एवं 38 पीएम श्री विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद डॉ. भोला सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। मार्च पास्ट, मशाल दौड़ एवं खिलाड़ियों की शपथ के साथ प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का मन मोह लिया।समापन अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया ने विजेताओं को ट्रॉफी व प्रमाण-पत्र प्रदान किए। प्रतियोगिता में अगौता ब्लॉक ओवरऑल चैंपियन तथा पहासू ब्लॉक उपविजेता रहा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पाण्डेय ने सभी प्रतिभागियों व आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
42वीं जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न।अगौता ब्लॉक बना ओवरऑल चैंपियन
