खुद्दामे हज कमेटी पालकी गेस्ट हाउस, नूरुल्लाह रोड, प्रयागराज कि तरफ से हज 2026 के लिए दूसरी ट्रेनिंग हज के अरकान तफ़सीर से बताया गया और हज-ए-मबरूर किताब की इफ्तेताह किया गया

तिलावते कलाम पाक : जलसे की शुरूआत तिलावते कलाम पाक से हुई। मुफ्ती सैफुर्रहमान कासमी साहब ने हज के अरकान को विस्तार से बयान किया। और इस बार मस्तूरात में जिला हज ट्रेनर अलीमा शमामा परवीन और हज्जिन नुसरत जबीन ने औरतो की मसाईले हल किया , आए हुए लोगों का शुक्रिया कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट अल्तमश नाजिम अंसारी ने किया। हज कमेटी के महा सचिव हाजी मोईन अहमद खाँ ने हज के विशेष जानकारी प्रदान की। कमेटी के उपाध्यक्ष अल हाज डॉ० आसिफ अनवार ने हाजियों को सफरे हज और स्वास्थ की अहम जानकारियाँ प्रदान किया साथ ही हज ए मबरूर किताब की इफ्तेता किया। शाह सऊद ने जलसे का संचालन किया l इस जलसे में हाजी सादिक अली, हाजी मजहर, हाजी मोहम्मद हुसैन, डॉ० तारिक उमर सिद्दीकी, हाजी अनीस, हाज्जिन शमाम परवीन, हाज्जिन नुसरत जबीं, मोहम्मद सलमान, मोहम्मद यासिर, मोहम्मद अजीज ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।जलसे का इखतेताम दुआओं के साथ सम्पन्न हुआ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *