बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को लेकर व्यापार जगत में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखी जा रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने बजट में विकास, बुनियादी ढांचे और व्यापारिक वातावरण को सुदृढ़ करने पर दिए गए जोर का स्वागत किया है।जिला अध्यक्ष श्री नरेश गोयल ने कहा कि बजट में प्रदेश के आर्थिक विकास, निवेश को बढ़ावा देने तथा छोटे एवं मध्यम व्यापारियों को सुविधाजनक वातावरण देने के संकेत उत्साहजनक हैं। इससे बाजार में नई ऊर्जा आएगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।व्यापार मंडल ने आशा व्यक्त की है कि बजट प्रावधानों का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचेगा और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार निरंतर संवाद बनाए रखेगी।
यूपी बजट से व्यापार एवं विकास को नई गति मिलेगी : व्यापार मंडल
