बुलंदशहर : में ग्रेटर नोएडा | 11 फरवरी, 2026:उन्नत और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रसिद्ध शारदाकेयर हेल्थसिटी ने बुलंदशहर स्थित नोवा हॉस्पिटल में अपनी विशेषज्ञ ओपीडी (OPD) सेवाओं की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य न्यूरोलॉजी (दिमाग और नसों से जुड़ी बीमारियां) और मेडिकल ऑन्कोलॉजी (कैंसर) जैसे गंभीर रोगों के लिए विशेषज्ञ परामर्श को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है, ताकि मरीजों को इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर न जाना पड़े।इन नई ओपीडी सेवाओं के अंतर्गत शारदाकेयर हेल्थसिटी के वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे: • डॉ. आत्मप्रीत सिंह – सीनियर डायरेक्टर एवं हेड, न्यूरोसाइंसेस • डॉ. अनिंद्य मुखर्जी – सीनियर कंसल्टेंट, मेडिकल ऑन्कोलॉजीइस सहयोग के माध्यम से शारदाकेयर हेल्थसिटी का लक्ष्य है कि बुलंदशहर और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को गंभीर बीमारियों के लिए समय पर, सटीक और विशेषज्ञ परामर्श अपने ही शहर में उपलब्ध हो सके।इस अवसर पर शारदाकेयर हेल्थसिटी के डायरेक्टर, Mr. Atul Bhatnagar ने कहा,“शारदाकेयर हेल्थसिटी का उद्देश्य हमेशा से यह रहा है कि उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं मरीजों तक उनके घर के पास पहुंचाई जाएं। बुलंदशहर में विशेषज्ञ ओपीडी की शुरुआत से डॉ. आत्मप्रीत सिंह और डॉ. अनिंद्य मुखर्जी जैसे अनुभवी डॉक्टर अब सीधे मरीजों के संपर्क में होंगे, जिससे समय पर सही निदान और इलाज संभव हो पाएगा।”डॉ. आत्मप्रीत सिंह, सीनियर डायरेक्टर एवं हेड, न्यूरोसाइंसेस ने कहा,“न्यूरोलॉजिकल बीमारियों में समय पर इलाज अत्यंत आवश्यक होता है। इस ओपीडी के माध्यम से स्ट्रोक, मिर्गी, ब्रेन और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित मरीजों को बुलंदशहर में ही उन्नत परामर्श और इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।”डॉ. अनिंद्य मुखर्जी, सीनियर कंसल्टेंट, मेडिकल ऑन्कोलॉजी ने कहा,“कैंसर के उपचार में बीमारी की शुरुआती पहचान बेहद महत्वपूर्ण होती है। इस ओपीडी के जरिए बुलंदशहर के मरीजों को बेहतर जांच, सही मार्गदर्शन और आधुनिक उपचार की सुविधा मिलेगी, जिससे उपचार के सकारात्मक परिणाम सुनिश्चित किए जा सकेंगे।”नोवा हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर, डॉ. चंद्रजीत तोमर ने कहा,“शारदाकेयर हेल्थसिटी के साथ हमारी यह साझेदारी बुलंदशहर के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। अब स्थानीय लोगों को अपने शहर में ही देश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ डॉक्टरों से इलाज की सुविधा मिल सकेगी।”यह विशेषज्ञ ओपीडी सेवाएं कैंसर और न्यूरोलॉजिकल बीमारियों की शुरुआती जांच, समय पर परामर्श और सही इलाज में अहम भूमिका निभाएंगी। यह पहल शारदाकेयर हेल्थसिटी की उस व्यापक सोच का हिस्सा है, जिसके तहत गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाना लक्ष्य है।
शारदाकेयर हेल्थसिटी ने बुलंदशहर के नोवा हॉस्पिटल में विशेषज्ञ ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की
