बुलंदशहर : मे आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय गंगानगर पर भारतीय जनता पार्टी एवं जनसंघ के प्रमुख विचारक, एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के 58वें बलिदान दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डीके शर्मा व भाजपा नेता रविंद्र राजौरा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने की, जबकि संचालन कार्यक्रम सह संयोजक गौरव मित्तल द्वारा किया गया।मुख्य वक्ता डीके शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का एकात्म मानववाद भारतीय चिंतन की वह विचारधारा है, जो व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के समग्र विकास की बात करती है। उन्होंने कहा कि पंडित जी का सादगीपूर्ण जीवन, संगठन के प्रति समर्पण और मूल्य आधारित राजनीति आज के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।भाजपा नेता रविंद्र राजौरा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने राजनीति को सत्ता का साधन नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना। उनके संगठनात्मक विचार और अनुशासन आज भी भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली का मूल आधार हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंडित जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के सिद्धांत को केंद्र में रखकर देश के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण हेतु निरंतर कार्य कर रहे हैं। केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएँ इसी विचारधारा की सजीव अभिव्यक्ति हैं।इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने समाज सेवा, राष्ट्र सेवा और संगठन के प्रति निष्ठा का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों को आत्मसात कर उनके बताए मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ हुआ।इस अवसर पर कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री संतोष वाल्मीकि सह संयोजक पूर्व मंडल अध्यक्ष ठाकुर ललित सिंह,पूर्व विधायक मुंशीलाल गौतम ,अनीता लोधी , भाजपा नेता जयप्रकाश शर्मा, श्याम लाल जाटव, जय प्रकाश अग्रवाल, जिला महामंत्री, अजय त्यागी ,संजय गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष दीपक ऋषि ,दीपक दूल्हेरा,अभय गर्ग,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह, कुलदीप चौधरी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री केपी सिंह, अभिनव वर्मा ,मंडल अध्यक्ष भीष्म सिसोदिया, बिल्लू पंडित, केपी सिंह, डम्बर प्रधान, संदीप त्यागी ,सचिन शर्मा, शिवम घसल , अशोक चौधरी ,विशाल बंसल गगन तायल,आदि उपस्थित रहे।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के 58वें बलिदान दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय गंगानगर में श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी आयोजित
