बुलंदशहर : में अपना दल एस के सभी पार्टी कार्यकर्ता जननायक महानायक भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी के जन्मदिवस पर यह संकल्प ले की पिछड़ो,अति पिछड़ो,गरीव,मजदुर, किसान,दलित,महिलाओ,कमेरो, अल्पसंख्यको,जनजातियों,छात्र नौजवानों ,व्यापारी,पसमांदा समाज सहित सभी समाज के हर वर्ग की आवाज को सड़क से संसद तक बुलन्द कर रही अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष केन्द्रीय स्वास्थ मंत्री मा अनुप्रिया पटेल जी के नेतृत्व में ंअपना दल एस पार्टी को उत्तर प्रदेश की तीसरी नंबर की पार्टी पर संतोष नहीं करना है हमे दिन रात मेहनत करके पार्टी को उत्तर प्रदेश की पहले नंबर की पार्टी बनना है यही संकल्प जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को सच्ची श्रदांजलि होगी । उक्त विचार अपना दल एस बुलंदशहर के जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने बुलंदशहर के सैन चौक मोती बाग पर कर्पूरी ठाकुर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण के उपरान्त आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। जिला अध्यक्ष ने कहा भारत सरकार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न देकर पिछड़े वर्गों को सम्मान देने का काम किया है कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न देने की मांग अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष मंत्री भारत सरकार मा अनुप्रिया पटेल जी लगातार कर रही थी। अपना दल एस के जिला उपाध्यक्ष पुरषोत्तम सैन ने कहा कर्पूरी ठाकुर जी का जन्म भारत में ब्रिटिश शासन काल के दौरान समस्तीपुर के एक गाँव पितौंझिया, जिसे अब कर्पूरीग्राम कहा जाता है, में हुआ था। भारत छोड़ो आन्दोलन के समय उन्होंने २६ महीने जेल में बिताए थे। वह 22 दिसंबर 1970 से 2 जून 1971 तथा 24 जून 1977 से 21 अप्रैल 1979 के दौरान दो बार बिहार के मुख्यमंत्री पद पर रहे। अपना दल एस के युवा नेता शिवा सैन ने कहा वह जन नायक कहलाते हैं। सरल और सरस हृदय के राजनेता माने जाते थे। सामाजिक रुप से पिछड़ी किन्तु सेवा भाव के महान लक्ष्य को चरितार्थ करती नाई जाति में जन्म लेने वाले इस महानायक ने राजनीति को भी जन सेवा की भावना के साथ जिया। उनकी सेवा भावना के कारण ही उन्हें जन नायक कहा जाता था।इस मौके पर अपना दल एस के जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी, के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी प्रतिमा पर माल्याअर्पण किया और सैन सविता समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ यतेंद्र कुमार सैन जी को पार्टी पदाधिकारियों ने पगड़ी और माला पहनाकर स्वागत किया इस अवसर पर राजकुमार भुर्जी जिला अध्यक्ष अपना दल एस बुलंदशहर, पुरुषोत्तम सैन जिला उपाध्यक्ष, मोहित शर्मा, हाजी सबील अंसारी,खालिक अंसारी,भगवत जाटव, गोपाल शर्मा, गंगाशरण चौहान, हामिद अली सैफी, भूप सिंह प्रधान, डॉ राजीव अग्रवाल,दीपक गौतम,नसीम अहमद प्रधान मांमनकला, मोहम्मद असलम,नीतू दिवाकर, प्रतीक भारद्वाज, जितेन्द्र लोधी, मुन्ना अहमद अल्वी, लक्ष्मण भुर्जी, शिवा सैन, मनोज सैन,महेंद्र सैन,किशन सैन,विशाल दीक्षित,नीतू चौहान दिवाकर, अरुण सैन,नितिन सैन,शिवम् सैन,अनिल सैन,मनीष, मोहम्मद साजिद सैफी,साजिद खान,,सुनील कश्यप, सचिन लोधी नितिन लोधी, मूलचंद लोधी गुलशन चौहान,आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
अपना दल एस ने जननायक महानायक भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी के जन्मदिवस पर माला अर्पण की
