औरंगाबाद : बुलंदशहर लोक किसान इंटर कालेज ईलना में बुधवार को महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में महिला कल्याण विभाग की टीम ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। प्रधानाचार्य ने छात्र छात्राओं को बाल विवाह रोकने की शपथ दिलाई।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य नानक चंद ने दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। महिला कल्याण विभाग से आई टीम की सदस्या गीतांजलि ने छात्र छात्राओं को सरकारी योजनाओं निराश्रित महिला पैंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, आदि की जानकारी दी।पिंकी भड़ाना ने बाल विवाह के दुष्परिणामों और उसके समाज पर होने वाले दुष्प्रभाव को विस्तार से बताया। प्रियंका रूबी ने स्वावलंबन विशेष कर महिलाओं को अपने अधिकार और सुरक्षा के लिए आत्मनिर्भर होने का आवाहन किया।सब इंस्पेक्टर हरजीत कौर ने आत्मरक्षा हेतु टिप्स दिए और तमाम महिला हैल्पलाइनों 1089,181,164,112,1076, आदि की जानकारी दी और थाना स्तर पर पिंक बूथ की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि अन्याय सहना अन्याय को बढ़ावा देने सरीखा है। प्रधानाचार्य नानक चंद ने साइबर सुरक्षा उपाय बताए तथा बाल विवाह रोकने की शपथ दिलाई। छात्र छात्राओं ने शपथ लेकर बाल विवाह का डट कर विरोध करने का प्रण लिया।इस अवसर पर भानू प्रताप कपिल कुमार अंकुर शर्मा योगेन्द्र स्वरूप नागर,चंचल कुमार, रविन्द्र सिंह मनोज कुमार शरद गुप्ता दीपक कुमार सहित तमाम शिक्षक शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।
प्रधानाचार्य ने दिलाई छात्र छात्राओं को बाल विवाह रोकने की शपथ लोक किसान इंटर कालेज ईलना में लगा महिला कल्याण शिविर
