भाजपा संगठन पर्व के अंतर्गत पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध चुने जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह


बुलंदशहर : में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के संगठन पर्व के अंतर्गत प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष पद हेतु पंकज चौधरी के निर्विरोध चुने जाने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जनपद बुलंदशहर के जिला कार्यालय पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर लखनऊ में हो रही विधिवत घोषणा एवं कार्यक्रम का जिला कार्यालय पर लाइव प्रसारण सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना। जैसे ही श्री पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने की औपचारिक घोषणा हुई, कार्यकर्ताओं में हर्ष एवं उत्साह की लहर दौड़ गई।
इसके साथ ही लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में भाजपा बुलंदशहर के जिला अध्यक्ष विकास चौहान के नेतृत्व में जनपद बुलंदशहर के प्रांतीय परिषद के सदस्यों ने भी सहभागिता कर संगठन के इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने कहा, “श्री पंकज चौधरी का प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चयन यह दर्शाता है कि संगठन ने उनके अनुभव, कार्यकुशलता और समर्पण पर पूर्ण विश्वास जताया है। उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत होगी तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को नई ऊर्जा और दिशा प्राप्त होगी। हम सभी उनके नेतृत्व में संगठन को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।”
कार्यक्रम के उपरांत जिला कार्यालय पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दीं तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री संतोष बाल्मीकि अजय त्यागी ,वरिष्ठ भाजपा नेता जयप्रकाश शर्मा, शंभू सिंह राघव, जिला उपाध्यक्ष उषा बंसल ,गौरव मित्तल, कुलदीप चौधरी, अभिनव वर्मा, मंडल अध्यक्ष भीष्म सिसोदिया ,बिल्लू पंडित, कृष्ण पाल सिंह ,कल्पना वर्मा ,पूजा गुप्ता, सारिका शर्मा ,रीना लोधी ,शालिनी शर्मा ,अनुराधा तोमर, बबीता सिंह, सभासद सुखदेव शर्मा ,शरद अग्रवाल साई,त्रिभुवन नारायण, अनिल चौधरी, संस्कार वर्मा शंकी शर्मा पंकज शर्मा ,पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *