मवई गांव के पुष्पेंद्र किसान के बेटे हिमांशु का हुआ अग्नि वीर में चयन

बुलंदशहर : में ऊंचा गांव ब्लॉक के गांव मवई में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष श्यौपाल सिंह के भाई गिरवर सिंह प्रधान जी एवं वीर सिंह प्रमुख के पोते एवं किसान पुष्पेंद्र के बड़े पुत्र हिमांशु का अग्नि वीर में चयन होने पर ग्राम वासियों मैं खुशी की लहर दौड़ी ग्राम वासियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया हिमांशु को शाल पहनाकर एवं राम दरबार की तस्वीर देखकर आपका स्वागत किया ग्राम वासियों ने हिमांशु को आशीर्वाद देने के लिए आशीर्वाद कार्यक्रम का आयोजन किया इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष श्यौपाल सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बहुत अच्छी-अच्छी प्रतिभाएं छिपी हुई है उनको निखारने की जरूरत है और जो गांव के सम्मानित समझदार लोग हैं उनकी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वह प्रतिभाशाली बच्चों को निखारने का काम करें उन्होंने बच्चों से अपील की गांव की बेटी डॉक्टर संगीता अंबावत द्वारा गठित मवई ग्राम विकास संस्था द्वारा बनाई गई लाइब्रेरी में बच्चे अपना अध्ययन कार्य ध्यान पूर्वक करके आगे बढ़ने का काम करें इससे माता-पिता के साथ-साथ गांव का भी नाम रोशन होगा कार्यक्रम का संचालन बुद्धिजीवी के०पी० सिंह जी ने किया कार्यक्रम की अध्यक्षता भूले सिंह ने की ।कार्यक्रम में श्यौपाल सिंह, गिरवर प्रधान जी, वीर सिंह प्रमुख, चरण सिंह प्रधान जी, जगदेव प्रधान जी ,जगदीश प्रधान जी, सुरेंद्र शर्मा ,ब्रह्मपाल चंदेल,डा० ओंकार सिंह चंदेल , जगदेव सिंह सुखा, अमर सिंह, कल्याण सिंह, कालीचरण सिंह,सरदार सिंह, सुरेश प्रधान ,रामकेश सिंह मास्टर महकार सिंह , गुलाब सिंह प्रधानाचार्य ,अजीत पाल सिंह, रतिराम सिंह ,अजीपाल शास्त्री, बबली ,बिजेंद्र शर्मा, विशंभर शर्मा, राम भूल शर्मा, ऋषि पाल सिंह, नीतू सिंह पुष्पेंद्र सिंह नीटू सिंह चंदेल, विजयपाल सिंह चंदेल, राजेंद्र सिंह चंदेल ,हिमांशु प्रताप चंदेल जगत सिंह भगत जी, सुखबीर सिंह ठेकेदार ,महेंद्र सिंह ,महिपाल सिंह सतपाल सिंह , श्री आदि लोग कार्यक्रम में शामिल रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *