उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश ने की महिला सुरक्षा गोष्ठी
बुलंदशहर : में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर कैंप कार्यालय. पर आयोजित किया गया जिसमेंसुनीता मलिक, प्रभारी निरीक्षक मिशन शक्ति,स्वाति बालियान, महिला थाना प्रभारी,दीप्ति मित्तल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद,दिव्या चौहान, सहायक आयुक्त राज्यकर,मनीषा शर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी,डॉ मानसी सचदेव, महिला रोग विशेषज्ञ,एड तनुजा चौधरी, मेंटल हेल्थ काउंसलरने अपने क्षेत्र से संबंधित महिला सुरक्षा संबंधी जानकारियां दीकार्यक्रम की *अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दीपू गर्ग* ने की और संचालन *जिला संरक्षक अभिषेक अग्रवाल* ने किया*थाना कोतवाली नगर, कोतवाली देहात और महिला थाना* की मिशन शक्ति टीम द्वारा *महिला सुरक्षा संबंधी पत्रक* वितरित किए गए और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का आवाहन किया। *खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीषा शर्मा ने महिलाओं को खाद्य सुरक्षा की जानकारी देते हुए बताया कि* परिवार और समाज के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए हमें विभिन्न खाद्य पदार्थों का अपने घर में ही निरीक्षण कर लेना चाहिए, *सहायक आयुक्त राज्यकर दिव्या चौहान ने कहा कि* महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में वर्चस्व कायम कर रही हैं राज्यकर से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान हेतु हम सदैव तत्पर हैं *नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल ने कहा कि* देश की राष्ट्रपति, वित्त मंत्री, बुलंदशहर की जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष, सचिव सहित चेयरपर्सन नगरपालिका तक सभी जिम्मेदारी महिलाएं बखूबी उठा रही हैं *महिला थाना प्रभारी स्वाति बालियान ने* महिलाओं को निडर और निर्भीक होकर रहने और *मिशन शक्ति प्रभारी सुनीता मलिक ने* महिलाओं और बालिकाओं को जरूरी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी *डॉ मानसी सचदेव ने* महिला रोगों से बचाव के उपाय बताते हुए कहा कि महिला स्वास्थ रहेगी तो परिवार स्वस्थ रहेगा, *एड तनुजा चौधरी ने* महिलाओं को मानसिक अवसाद से मुक्त होने के गुर सिखाये*व्यवस्थाओं में* जिला संगठन मंत्री गौरव गुप्ता, नगर अध्यक्ष मोहित गर्ग, कार्यालय प्रमुख राजेश कुमार, नगर मंत्री यश गोयल आदि का सहयोग रहा *कार्यक्रम में* सुमन गर्ग, निर्मल अग्रवाल, अंजु गोयल, आंचल गर्ग, यामिनी सूद, उपनिरीक्षक दिव्या चौधरी, वंशिका वैद्य, ममता यादव, उपनिरीक्षक गुडलक मिश्रा, आरती, प्रियंका, आयुष्मा, अंजू सिंह, हिमानी, मोनिका, वंदना, अनुराधा पुंडीर, पूरनचंद वर्मा, निश्चल शर्मा, चंद्रभूषण मित्तल, संजीव गर्ग, उपनिरीक्षक पंकज कुमार आदि उपस्थित रहे
