अकरबास पुस्तकालय का केन्द्रीय राज्यमंत्री ने किया फीता काट कर शुभारंभ

डिबाई : नेशनल हाइवे स्थित पूर्व में संचालित अकरबास पुस्तकालय का नवीनीकरण कराते हुए पूर्व रिटायर डा० बनवारी लाल मुख्य आयकर विभाग की धर्मपत्नी समाजसेविका लोधी मुनेश कुमारी ने अकरबास पुस्तकालय एवं केरियर काउन्सलिंग का भव्य आयोजन कर शुभारंभ किया। जिसका संचालन मुकेश बाबू ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री बी.एल.वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर एवं पुस्तकालय का फीता काटा उद्घाटन किया। इस अवसर पर अनूपशहर पी.एस.पी.ए. विद्या मंदिर स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गान व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में पूर्व विधायिका अनीता राजपूत लोधी ने महिला सशक्तिकरण पर भाजपा सरकार द्वारा चलाए जा रही महिलाओं की सुरक्षा एवं महिलाओं को अनेक योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल की सराहना की। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने कि अकरबास पुस्तकालय जैसी संस्थाएं समाज में शिक्षा प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री बी.एल वर्मा ने कहा कि ऐसे पुस्तकालय शिक्षा ही समाज परिवर्तन का सशक्त माध्यम है शिक्षा समाज में एकता और जागरुकता की भावना को बल देती है। कार्यक्रम के साक्षी रहे विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान,पूर्व विधायिका अनीता राजपूत,पूर्व राज्यमंत्री राजीव लोधी,पूर्व डी आई जी केपी सिंह,पूर्व विधायक राम सिंह,नगर पालिका अध्यक्ष जहांगीराबाद किशनपाल सिंह लोधी, संचालिका मुनेश कुमारी ,जिला उपाध्यक्ष दीपक ऋषि युवा मोर्चा जिला महामंत्री केपी सिंह, भाजपा सक्रिय कार्यकर्ता नील भारद्वाज, मंडल मंत्री सोनिया शर्मा, मंडल अध्यक्ष मयंक वार्ष्णेय,मंडल अध्यक्ष दानपुर पिंटू वर्मा, मंडल अध्यक्ष मुकेश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा रमेश प्रधान,केपी वर्मा उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *