बुलन्दशहर : कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस व जनपद पर फसल अवशेष प्रबन्धन एव फसल अवशेष जलाने की घटना पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु किसान संगठनों के पदाधिकारियों व किसानों के साथ बैठक सम्पन्न हुई।सर्व प्रथम जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने किसान पदाधिकारियों द्वारा किसानों की समस्याओं को सुना। जिसमे किसानों द्वारा बताया गया कि सड़क सम्बन्धी शिकायते, जिस ग्रामों में चकबंदी हो रही है, उस ग्रामों में चकबंदी की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने तथा विद्युत सम्बंधी शिकायतें तथा अन्य किसानों से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त हुईं।बैठक में जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने किसानों द्वारा प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने कृषकों से कहा कि खसरा, खतौनी, घरौनी, अंश निर्धारण, अविवादित विरासत तथा भूमि से संबंधित अन्य कार्यों को जन सेवा केंद्र द्वारा ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन करें, जिससे उक्त सम्बन्धित कार्यवाही ससमय पूर्ण की जा सके, साथ ही उन्होंने कहा कि किसी कृषक की आपदा व दुर्घटना में मृत्यु होती तब उसका पोस्टमार्टम अवश्य कराएं साथ ही सम्बन्धित लेखपाल को अवश्य अवगत कराएं, जिससे कार्यवाही पूर्ण कर मृतक के परिजनो को शासन द्वारा सहायता राशि उपलब्ध कराई जा सके।साथ ही जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने बैठक में जनपद के किसानों से पराली तथा फसल अवशेष न जलाने की अपील करते हुए कहा कि, फसल अवशेष को जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होता है। खेत में मौजूद केंचुए मर जाते हैं। ज़मीन में लाभदायक जीवाणुओं की क्रियाशीलता कम हो जाती है। फसलों की पैदावार में कमी हो जाती है। इन्हें जलाएं नहीं खाद बनाएं स्वयं के उपयोग में न लाने पर निकटस्थ के निराश्रित गौशाला में पराली को दान कर दें व उसको बेंच दे। साथ ही जिलाधिकारी ने पराली जलाने व फसल अवशेष जलाने वालों के विरुद्ध जुर्माना तथा कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कुलदीप मीना, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) श्री अभिषेक कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डा प्रशान्त कुमार तथा उप निदेशक कृषि डा0 रघुराज सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Spread the love