बुलंदशहर : अनुपम शर्मा निर्मला कान्वेंट स्कूल में विगत 20 वर्षों से अध्यापक के रूप में कार्यरत हैं, इसके साथ-साथ व खेल जगत की दुनिया से भी जुड़े हुए हैं। वह पिछले 20 वर्षों से उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल संघ में बास्केटबॉल निर्णायक, 18 वर्षों से भारतीय बास्केटबॉल संघ में निर्णायक, 13 वर्षों से अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल संघ में निर्णायक की भूमिका लगातार निभाते आ रहे हैं। अपने इस खेल जीवन के कार्यकाल में उन्होंने कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं (राष्ट्रीय खेल, खेलो इंडिया, सीबीएसई, यूनिवर्सिटी गेम्स) में टेक्निकल ऑफिशियल की भूमिका भी निभाई है।उन्होंने अपने इस सम्मान को अपने परिवारजनों, मित्रों, निर्मला कान्वेंट स्कूल के समस्त स्टाफ व बच्चों तथा जिला बास्केटबॉल संघ, उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल संघ और भारतीय बास्केटबॉल संघ से जुड़े हुए सभी पदाधिकारी व खिलाड़ियों को समर्पित किया है।इस सम्मान को पाकर वह बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं तथा उनकी इस उपलब्धि पर सभी शुभचिंतकों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।
वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी द्वारा नई दिल्ली में आयोजित दीक्षांत समारोह में अनुपम शर्मा को खेल विषय में डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया
Related Posts
महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना मिशन शक्ति का सफल प्रयास महाविद्यालय लखावटी में हुआ आयोजन
औरंगाबाद : बुलंदशहर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत गुरुवार को अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजिका प्रोफेसर निशा चौधरी…
सपा जिला कार्यालय पर महर्षि बाल्मीकि जयंती मनाई गई
बुलंदशहर : में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर उनके विचारों को याद करना और उनके जीवन से प्रेरणा लेना बहुत महत्वपूर्ण है। वह एक महान ऋषि थे जिन्होंने रामायण की रचना…