बुलंदशहर : में बुधवार को अनूपशहर से दो बार विधायक रहे चौधरी गजेंद्र सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती मीनू चौधरी का जन्मदिन समारोह उनके चांदपुर रोड बुलंदशहर स्थित आवास पर आयोजित किया गया। जिसमें नेताओं ने उनसे मिलकर शुभकामनाएं दी तथा कांग्रेस के जिला महासचिव ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने बुके भेंट कर पूर्व विधायक चौधरी गजेंद्र सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती मीनू चौधरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुऐ, उनके दीर्घायु व स्वस्थ होने की कामना के साथ पूर्व विधायक चौधरी गजेन्द्र सिंह के बड़े भाई चौधरी श्रीपाल सिंह, अनूपशहर से संटू सेठ तथा शुभकामनाएं देने वालों में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बुलंदशहर जगदीश गिरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरुण चौधरी, सतपाल प्रधान माधवगढ़, डॉक्टर गुड्डू विनोद अत्री, पवन चौधरी, सुभाष मान, डॉक्टर कुलदीप सिरोही, डूंगरा जाट से ग्राम प्रधान राजकुमार चौधरी सहित दर्जनों लोग सम्मिलित रहे।

Spread the love