बुलंदशहर : में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा बुलंदशहर एवं समस्त सर्वसमाज के साथ कलश होटल काला आम बुलंदशहर पर शांतिकुंज के विद्वान आचार्य प्रेमपाल जी ने पूजा अर्चना व मंत्रोचार के साथ विजयदशमी के पावन पर्व के उपलक्ष में अस्त्र शस्त्र पूजन का भव्य आयोजन सभी राजपूत भाइयों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया एवं विधि विधान से शस्त्रों का पूजन करके मिष्ठान वितरण किया गया। यह पर्व बुराई पर अच्छाई का प्रतीक के रूप में मनाया जाता है, चाहे बुराई किसी भी प्रकार की हो उसके खिलाफ क्षत्रियों ने हमेशा आवाज उठाई है।
डा. विक्रम सिंह ने कहा कि हम सभी क्षत्रिय शिक्षा और रोजगार के साथ अपने समाज को मजबूत करें। हम सच्चाई का साथ देंगे और अपने गरीब व कमजोर भाईयों की सहायता करेंगे।ठा० धर्मेन्द्र सिंह जी किसान यूनियन ने कहा कि विजयदशमी से किसान की नई फसल किसान के घर आती है जिससे वह जीत का उत्सव मनाता है।
विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि आज हम अस्त्र शस्त्रों की पूजा करके भगवान श्री राम जी, योगेश्वर श्री कृष्ण जी व मां दुर्गा जी से प्रार्थना करते हैं कि यह अस्त्र-शस्त्र हमेशा अन्याय के खिलाफ ही प्रयोग किए जाएं। यह दिन नारी शक्ति व सुरक्षा का प्रतीक है। क्योंकि भगवान श्री राम ने सीता माता की सुरक्षा के लिए रावण का वध किया था आज हमें प्रतिज्ञा करनी चाहिए कि हम किसी नारी पर हो रहे अत्याचारों को नहीं देखेंगे और ना सहन करेंगे और उसके खिलाफ आवाज उठाने का आव्हान किया। राष्ट्रीय सचिव ठा. पृथ्वीराज सिंह ने सभी क्षत्रियों को इस पर्व को अपने घर में हवन करके अस्त्र शस्त्रों का पूजन एवं मिष्ठान वितरण के साथ और शाम को घर पर लाइट जलाकर एवं दीप प्रज्ज्वलित करके मनाने का आव्हान किया व आज के युग के वोट रूपी शस्त्र का उपयोग अपने समाज को मजबूत बनाने के लिए अवश्य करें, और वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी के त्याग और बलिदान व साहस को सदैव अपने जीवन में उतारें। इस अवसर पर सभी क्षत्रिय बंधुओ को तिलक लगाकर और माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। आज अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ठा० लोकेंद्र पाल सिंह जी का सभी साथियों ने फूल माला पहनाकर व पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने जल्द नई कार्यकारिणी के साथ पूरे जिले में संगठन का विस्तार करने और समाज के लोगों को आगे आकर कार्य करने की अपील की। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने समाज को संगठित करने के लिए अपने सुन्दर विचार व्यक्त कर एकता और भाईचारे का संदेश दिया।
इस अवसर पर ठा० विजय पाल सिंह, देवराज सिंह लाखन सिंह इंजीनियर एसके सिंह छत्रपति सिंह राजकुमार सिंह, नागेंद्र सिंह, भीष्म पाल सिंह जिला कपिल राणा, दुष्यंत प्रताप सिंह, उदय प्रताप सिंह, एस. के. सिंह, भानुप्रताप सिंह, दिनेश कुमार धन्नू, सतेन्द्र सिंह, पंकज अग्रवाल, प्रशांत सिंह, सीपी सिंह, रामकुमार सिंह, हेमन्त सिंह, दिग्विजय सिंह डा. सौरभ सिंह, अरविंद तोमर, ठा. राजेंद्र सिंह, मनोज कुमार, मुनेश कुमार, अमर सिंह, मनन सिंह, सतेन्द्र सिंह, विजय प्रताप सिंह शेखर सिंह, अजय , रिंकू , आदि सैकड़ों की संख्या में कार्यक्रम में लोग मौजूद रहे।

Spread the love