बुलंदशहर : में आज दिनांक 6 अक्टूबर 2024 को भारतीय जनता पार्टी ने महापर्व के रूप में सदस्यता अभियान जनपद बुलंदशहर में चलाया।जिला प्रभारी बसन्त त्यागी ने कालाआम मंडल में मंडी फतेहगंज बूथ नंबर 317 पर एवं जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने जवां मण्डल के ग्राम गोठनी में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता की।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी बसंत त्यागी ने बताया कि 15 अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता होनी है इसी कड़ी में आज जनपद बुलंदशहर में सदस्यता अभियान महापर्व के रूप में चलाया गया है। इसमें जनपद बुलंदशहर के सभी जनप्रतिनिधि, सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं बूथ अध्यक्ष ने अपने-अपने बूथों पर सदस्यता की है। जिस प्रकार उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान में जनपद बुलंदशहर प्रथम स्थान पर आया है इसी प्रकार भारतवर्ष में भी जनपद बुलंदशहर सदस्यता अभियान में प्रथम आएगा।भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने सदस्यता महापर्व के माध्यम से जनपद बुलंदशहर वासियों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में लोग भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करें व देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करें। महिलाओं के सम्मान के लिए, सीमाओं की सुरक्षा के लिए, गांव,गरीब, किसान के उत्थान के लिए भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बनें।इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला महामंत्री संतोष वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष दीपक दुलहरा, जिला मीडिया प्रभारी संजय माहेश्वरी, मंडल अध्यक्ष कुलदीप चौधरी, गौरव मित्तल, मंडल प्रभारी पूजा गुप्ता, राजपाल सिंह, योगेश गुप्ता सभासद, शंकी शर्मा, हेमंत महेश्वरी, सुभाष गहरिया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love