बुलन्दशहर : कविता सैनी पत्नी अशोक सैनी I-196 यमुनापुरम में माता रानी की भजन संध्या का कार्यक्रम हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल ने माता रानी के कीर्तन में पहुंचकर सभी महिलाओं के साथ मिलकर हर्षोल्लाह से माता रानी के भजन गाये और जनपद बुलंदशहर के सभी जनमानस की माता रानी से मंगल कामना की। दीप्ति मित्तल ने कहा माता रानी के आशीर्वाद से ही आज मैं यहां तक पहुँची हूँ। नगरपालिका बुलंदशहर में जो भी कार्य बचे हुए हैं उन्हें मैं करने का हर भरसक प्रयास करूंगी। पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ कैसे पहुंचे इसकी मैं सदैव चिंता करूंगी।माता रानी की भजन संध्या में प्रमुख रूप से मीरा माहेश्वरी, रिया माहेश्वरी, अवंतिका मैडम, सर्वेश, सीमा, संतोष, नीलम, दुर्गेश शर्मा, कमलेश, बीना, ट्विंकल, राधा, ललिता, पुनम, रेनू, कनक, रेखा, अन्नू, अनुष्का आदि सैकड़ो की संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।
यमुनपुरम में माता रानी की हुई भजन संध्या
