बुलन्दशहर : सिकंदराबाद विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे गांव चलो अभियान के तहत गुलावठी नगर मंडल के ग्राम गिरधरपुर नवादा में विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने जनसंपर्क कर लोगों की समस्याओं को सुना। विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को फोन कर समस्या गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने का निर्देश दिया। साथ ही ग्रामीणों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार सभी वर्गों के विकास के बारे में सोंचती है। इसी के चलते पीएम मोदी अपनी हर योजनाओं में गांव के विकास की चर्चा करते हैं। उन्होंने कहा कि गांव के विकास से जुड़ी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को सौंपी है। जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव भ्रमण कर लोगों से मिलकर सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। गांव चलो अभियान का मुख्य उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ना है। कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में स्वयं सहायता समूह की सखी बहनों को सशक्त बनाने का काम डबल इंजन की सरकार ने किया है। स्वयं सहायता समूह की बहनों को लखपति दीदी और ड्रोन दीदी के माध्यम से नारी शक्ति को समृद्ध और सशक्त बनाने का काम हो रहा है।मंडल अध्यक्ष राजीव सैनी जी ग्राम प्रधान गिरधरपुर नवादा गुड्डू चौधरी जी नयावास ग्राम प्रधान जी अमित विधूड़ी जी मंडल महामंत्री अनुराग तोमर जी सभासद विपिन तेवतिया जी सभासद गगन प्रजापति अरुण प्रजापति आदि ग्रामवासी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विधायक ने जनसंपर्क कर लोगों की समस्याओं को सुना
