प्रदेश बुलडोजर नीति से नहीं संविधान से चलेगा – सैयद मुनीर अकबर
बुलंदशहर : आज़ 15 मार्च को प्रांतीय आह्वान पर में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग द्वारा चलाए जा रहे आपकी पार्टी आपके गॉव कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जनपद एटा के गांव भदवास पिलुआ व टोली में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद मुनीर अकबर ने कहा कि प्रदेश भर में सत्ता धारी पार्टी अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के साथ भेदभाव कर रही कांग्रेस कार्यकर्त्ता पूरे प्रदेश में बुल्डोजर नीति के खिलाफ निडर हो कर मुकाबला एवं संघर्ष कर रहे क्यों कि यह देश संविधान और लोकतान्त्रिक नीतिओं से चलेगा बुलडोज़र नीति से नहीं चलेगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद मुनीर अकबर आगे कहा कि सपा और बीजेपी एक ही सिक्के के दो पहलू हैँ और आपस में आंख मिचोनी खेल रहे है जिसका प्रमाण ये है कि 2022 विधानसभा चुनाव में मुस्लिम समाज का शत प्रतिशत वोट सपा को गया उसके बाद भी मुस्लिम मुद्दों पर अखिलेश यादव चुप है।
उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस आपकी पार्टी- अपने गांव अभियान की शुरुआत 10 मार्च से हुई है और इसका प्रथम चरण से शुरू हो रहा है 10 मार्च से 20 मार्च तक अल्पसंख्यक कांग्रेस द्धारा अल्पसंख्यक बाहुल्य 1500 गांवों तक उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी का संदेश पहुॅचाया जायेगा।
इस अभियान के तहत ज़िला अल्पसंख्यक कमेटी रोज़ दो गांवों में बैठक कर वहाँ प्रियंका गांधी का संदेश देगी और ग्राम सभा अध्यक्ष नियुक्त करेगी. वहीं शहर कमेटी वकीलों, डॉक्टरों और शिक्षकों एवं बुद्धजीवी वर्ग के बीच प्रियंका गांधी का संदेश देगी। कार्यक्रम के निर्देशन हेतु मंडल एवं जिला स्तर पर निगरानी कमेटियों का गठन भी किया गया है।
बैठक मे अकील अहमद,फ़ैज़ अली,हसन भाई,कल्लू खान, शाकिब अल्वी, शमशाद इलाही,वाहिद भाई,शाकिर अली, वकील अहमद, विरेन्द्र सिंह, चौधरी प्रदीप कुमार,इन्द्रपाल, मोहम्मद अरशद अकरम खान व अन्य लोग मौजूद रहे।
