यमुनापुरम : नगर के यमुनापुरम स्थित समता आयुर्वेदिक सेंटर पर 16 फरवरी से पाइल्स, फिस्ट्युला,फिशर, पिइलो नाइडल साइनस,लिवर रोग, थायरॉइड डिसार्डर, किडनी डिसीज, सियाटिका, माईग्रेन, हृदय रोग,उदर रोग , पीसीओडी आदि गम्भीर रोगों पर निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया जायेगा ।शिविर के बारे मे जानकारी देते हुए क्षारसूत्र एवं पञ्चकर्म चिकित्सा विशेषज्ञ वैद्य हितेश कौशिक ने बताया कि आयुर्वेद में रोगों की दो तरह की चिकित्सा बतायी गई है ,पञ्चकर्म या शोधन चिकित्सा वह है जिसमें ज्यादा बढ़े हुए दोष शरीर से बाहर निकाल दिये जाते हैं और दूसरी शमन चिकित्सा वह है जिसमें कम बढ़े हुए दोष शरीर के अन्दर ही ठीक किये जाते हैं ।शिविर में आये हुए रोगियों में से जिन रोगियों को पञ्चकर्म चिकित्सा की आवश्यकता होगी, उन रोगियों को पञ्चकर्म चिकित्सा के शुल्क मे भी छूट दी जायेगी ।
निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श शिविर आज से