ककोड़ : सिकंदराबाद ग्राम आजमपुर हुसैनपुर स्थित रिया गार्डन में आयोजित विधानसभा चौपाल में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने शिरकत की। केंद्रीय बजट 2026 के प्रावधानों पर चर्चा करते हुए उन्होंने क्षेत्रवासियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।चौपाल को संबोधित करते हुए विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पेश किया गया बजट विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने वाला है। इसमें युवाओं, महिलाओं, किसानों और मध्यम वर्ग की प्राथमिकताओं का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार की इन योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य करें, ताकि पात्र व्यक्ति सरकारी लाभ से वंचित न रहे। विधायक ने भविष्य की विकास प्राथमिकताओं पर भी अपने विचार साझा किए।इनकी रही उपस्थितिइस अवसर पर ककोड़ चेयरमैन मोहित सिंघल, मंडल अध्यक्ष ललित भाटी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष भाटी, दीपक शर्मा, संजय प्रधान, पप्पू प्रधान और मंडल महामंत्री पीताम्बर प्रजापति मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामवासियों और क्षेत्रवासियों ने हिस्सा लिया और बजट के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। विधायक ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए सभी पार्टी पदाधिकारियों और ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।
केंद्रीय बजट से विकसित होगा भारत, हर वर्ग का रखा गया ध्यान: विधायक लक्ष्मीराज सिंह
