बुलंदशहर : में आज संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष् में दिनांक 13 फ़रवरी दिन शुक्रवार को अगौता खंड के ग्राम फ़तेहपुर में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ हवन से हुआ जिसमें मुख्य यजमान राजेश सिरोही व रेनु सिरोही रहें। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सुश्री मीनाक्षी सहरावत जी युवा नेत्री व प्रखर वक्ता ने हिंदुत्व, राष्ट्र, संस्कृति, और संघ के पंच परिवर्तन पर अपना विषय रखते हुए महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। इनके अलावा संघ के अधिकारी श्रीमान राम किशोर त्यागी ने भारत हिंदुओं में कैसे जनसंख्या कम हो रही है इस पर चिंतन कराया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व संत स्वामी जीवन ऋषि जी ने सनातन पर अपने विचार रखें। युवाओं में जोश भरने का काम हमारे कवि विकास विजय त्यागी व स्वदेश यादव ने किया।आयोजन समिति ने सभी अतिथियों को राम दरबार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के पश्चात प्रसाद भंडारा हुआ। कार्यक्रम में वीएचपी से प्रीत जी (प्रांत अधिकारी), मनीष जी विभाग संगठन मंत्री, एबीवीपी से कमल जी विभाग संगठन मंत्री, संघ से योगेन्द्र ज़िला कार्यवाह, नेपाल जी खंड संचालक व नगर प्रचारक टीकम जी रहें।जॉनी सिरोही, कर्णजीत मलिक, विजय वर्मा, धर्मेंद्र सिरोही, अजय सिरोही, देशज भगत, शुभ, आयुष, हेमंत, अर्जुन, मयंक, चिराग़, विनय आदि रहें।
विराट हिंदू सम्मेलन, अगौता खंड
