जनपद न्यायाधीश की पहल पर बुलंदशहर में पहली बार आयोजित हुआ ‘आनंद महोत्सव’

बुलन्दशहर : उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशों के अनुपालन में जनपद न्यायाधीश संजय सिंह के नेतृत्व तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विकास चौधरी के संयोजन में न्यायालय परिसर स्थित लोक अदालत पार्क में पहली बार ‘आनंद महोत्सव’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश संजय सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन के साथ महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया।आनंद महोत्सव के दौरान न्यायाधीशगण एवं न्यायालय कर्मचारियों द्वारा विभिन्न मनोरंजक स्टॉल लगाए गए, जिनमें शूटिंग, क्रिकेट, वीडियो गेम, पेंटिंग तथा खान-पान के स्टॉल प्रमुख रहे। कार्यक्रम में मनोरंजन और सहभागिता बढ़ाने के लिए टिकट घर का भी स्टॉल बनाया गया, जहां से प्रतिभागियों ने टिकट लेकर विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया और उत्साहपूर्वक मनोरंजन किया। प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर परिवार न्यायालय, मोटर व्हीकल एक्ट न्यायालय सहित विभिन्न न्यायालयों के एडीजे, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं अन्य न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के महासचिव अमित चौहान, सिविल बार एसोसिएशन के महासचिव कपिल मोहन, नामित अधिवक्ता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शैलेंद्र कुमार सहित अधिवक्ता एवं न्यायालय कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।कार्यक्रम का उद्देश्य न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच आपसी समन्वय, सकारात्मक माहौल और तनावमुक्त वातावरण को बढ़ावा देना रहा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *