अपना शहर

कान्हा गौशाला पर गौ-पूजन कर मनाया गोपाष्टमी पर्व, गौसेवा का लिया संकल्प, भूसा और हरा चारा का किया सहयोग

बुलंदशहर : राष्ट्र चेतना मिशन के कार्यकर्ताओं ने कान्हा गौशाला में धूमधाम से गोपाष्टमी पर्व मनाया। गौमाता की पूजा अर्चना कर गौसेवा तथा गौपालन का संकल्प लिया। संस्था की ओर से 30 कुंटल भूसा, 10 कुंटल हरा चारा एवं 30 किलो गुड़ का सहयोग किया गया। कार्यक्रम में संगठन के दर्जनों पदाधिकारी सपरिवार उपस्थित रहे।

अनूपशहर रोड पर नई मंडी स्थित कान्हा गौशाला पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा दीप्ति मित्तल, राष्ट्र चेतना मिशन के संरक्षक सीए मनीष मांगलिक एवं अध्यक्ष हेमन्त सिंह आदि ने पुरोहित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गौमाता का पूजन, आरती, पुष्पवर्षा कर लोक कल्याण की प्रार्थना की। सभी ने गुड़, मिठाई, हरा चारा खिलाकर गौमाता के चरण स्पर्श कर वंदन किया।

राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह ने कहा कि दीपावली एवं गोवर्धन पर्व के उपरांत अष्टमी के दिन ही भगवान श्रीकृष्ण ने बाल्यकाल में गौ-चारण प्रारम्भ किया था, जिसके बाद से ही गौसेवा के पुण्य पर्व गोपाष्टमी के रूप में दुनिया भर में मनाया जाता है।

कार्यक्रम में पुरोहित आचार्य प्रभाकर तिवारी के माध्यम से नगर पालिका चेयरपर्सन दीप्ति मित्तल, राष्ट्र चेतना मिशन संरक्षक सीए मनीष मांगलिक एवं पूनम मांगलिक, अध्यक्ष हेमन्त सिंह एवं प्रियंका सिंह, जिला संयोजक पिंटू गुर्जर एवं प्रियतम कुमार प्रेम रूबी लोहिया, सचिव स्वदेश चौधरी एवं छाया चौधरी, मूलचंद गोयल, राजीव सिंघल, रवि पाल, लकी, देव, प्रशांत चक्रवर्ती, संजीव गुप्ता, मनोज गर्ग, भरत शर्मा आदि का विधिवत पूजन कराया।

Spread the love

One Reply to “कान्हा गौशाला पर गौ-पूजन कर मनाया गोपाष्टमी पर्व, गौसेवा का लिया संकल्प, भूसा और हरा चारा का किया सहयोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *