अपना शहर

रंगोली प्रतियोगिता में बी ए की छात्राओं ने बाजी मारीबीकाम द्वितीय तथा बी एस सी की छात्राएं तृतीय स्थान पर रहीं

औरंगाबाद : बुलंदशहर राजेन्द्र अग्रवाल जी सी डिग्री कालेज नंगलाकरन में शनिवार को रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ कालेज चेयरमैन विजय गर्ग ने मां शारदे की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता प्रतिभा निखारने का सर्वश्रेष्ठ उपाय है। प्रत्येक छात्र को प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने शानदार रंग-बिरंगी रंगोली बनाईं। निर्णायक मंडल ने बी ए की छात्राओं को प्रथम,बी काम की छात्राओं को द्वितीय तथा बी एस सी की छात्राओं को तृतीय घोषित किया। कालेज सचिव विपुल गर्ग ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्राचार्य डॉ सुरेश कौशिक ने प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर मानसी, दीपांशी, शिवानी सलोनी संजना, तनू, वंदना, नविता शीतल, रश्मि मीना अंजलि काजल और रानी द्वारा निर्मित रंगोली बेहद पसंद की गईं। रेखा सिंह,छमा चौधरी,डौली शर्मा, धर्मेंद्र सिंह त्रिलोक सिंह नवीन सैनी कृष्ण चौधरी आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *