अपना शहर

बालका में निकला अजगर मचा हड़कंपवन विभाग के कर्मचारियों ने लिया कब्जे में

औरंगाबाद : बुलंदशहर राजेन्द्र अग्रवाल ब्लाक लखावटी अंतर्गत ग्राम बालका में रविवार को कब्रिस्तान के सामने ठाकुर सूरज पाल सिंह के खेत में एक अजगर देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। खेतों की तरफ गये एक किसान ने खेत किनारे अजगर देखा तो उसके होश फाख्ता हो गए। उसने गांव में अजगर होने की सूचना ग्रामीणों को दी तो बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। बच्चों तक में अजगर देखने की होड़ मची थी। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। रेंजर चौधरी सचिन कुमार के निर्देश पर गार्ड हुक्म सिंह ने सहकर्मी कलुआ को साथ लेकर गांव पहुंच कर अजगर को अपने कब्जे में ले लिया। सचिन कुमार ने बताया कि पकड़े गए अजगर को जंगल में छोड़ दिया जायेगा। अजगर की लंबाई लगभग ग्यारह फीट बताई गई।

Spread the love

One Reply to “बालका में निकला अजगर मचा हड़कंपवन विभाग के कर्मचारियों ने लिया कब्जे में

  1. Купить цветы с доставкой, большой выбор оригинальных букетов цветов на любой повод и случай с бесплатной доставкой доставка цветов саратов в большом ассортименте представлены композиции по низким ценам.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *