बुलंदशहर : आज दिनांक 19 11 2023 को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बुलंदशहर द्वारा विश्व मधुमेंह दिवस के उपलक्ष में निशुल्क शुगर जांच एवम जागरूकता कैंप मलका पार्क काले आम बुलंदशहर पर लगाया गया। इसमें अध्यक्ष डॉक्टर एस के गोयल एवं सचिव डॉक्टर मुदित गुप्ता का मार्गदर्शन रहा। इस कैंप में डॉक्टर योगेश द्वारा hba1c भी निशुल्क की गई । इस कैंप में लगभग 200 मरीज ने निशुल्क जांच का लाभ उठाया इसमें शहर के जाने-माने चिकित्सक डॉक्टर ए डी शर्मा डॉ योगेश शर्मा डॉ बी बी यादव डॉक्टर अशोक कुमार का सहयोग रहा
