औरंगाबाद : बुलंदशहर राजेन्द्र अग्रवाल ब्लाक लखावटी अंतर्गत ग्राम सुरजावली की अस्थाई गौशाला में मंगलवार को गोवर्धन महाराज की पूजा की गई तथा गौ वंशों को गुड़ चना खिलाया गया।
अस्थाई गौशाला में गाय के गोबर से गोवर्धन महाराज की आकृति बनाई गई और ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव सहित अनेक ग्रामीणों ने गोवर्धन पूजा अर्चना करते हुए तमाम क्षेत्र की कुशलता तरक्की और खुशहाली की कामना की मनौती मांगी। गौशाला में मौजूद गौ वंश को गुड़ और चना खिलाया गया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान गजराज सिंह लोधी, ग्राम पंचायत सचिव सुमित प्रताप सिंह, गौशाला केयर टेकर बुद्धि सिंह ओमपाल सिंह, ईश्वर सिंह, लखपत सिंह, जगवीर सिंह तेज सिंह बिजेंद्र सिंह ठाकुर लोकेश सिंह उर्फ कालू आदि मौजूद रहे।