अपना शहर

राष्ट्र चेतना मिशन ने किया गोवर्धन एवं गौमाता का पूजन…

बुलंदशहर : मंगलवार को गोवर्धन पर्व के अवसर पर राष्ट्र चेतना मिशन के पदाधिकारियों ने हर साल की तरह इस बार भी कान्हा गौशाला पहुंचकर गौमाता एवं गोवर्धन का पूजन कर लोक कल्याण की कामना की। मंगलवार शाम को सामाजिक संस्था राष्ट्र चेतना मिशन के पदाधिकारी अनूपशहर रोड स्थित नवीन मण्डी परिसर में स्थित कान्हा गौशाला पहुंचे। सभी ने वैदिक मंत्रोच्चार कर गाय के गोबर से बने गोवर्धन महाराज का पूजन एवं परिक्रमा कर राष्ट्र की उन्नति की प्रार्थना की।
साथ ही गौशाला में गौमाता की विधिवत पूजा अर्चना एवं आरती कर गौवंश संरक्षण एवं गौसेवा का संकल्प लिया। सभी कार्यकर्ताओं ने दर्जनों गायों को मिठाई, गुड़ एवं हरा चारा खिलाकर सभी को निरंतर गौसेवा के पुण्य हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम में राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह, सचिव स्वदेश चौधरी, जिला उपासना प्रमुख आचार्य कृष्ण मिश्रा, जिला संयोजक पिंटू गुर्जर, नगर सह संयोजक रवि पाल, मेडिकल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गौरव गर्ग, प्रशान्त चक्रवर्ती, सुमित चौधरी, राम अवतार लोधी, चाहत राजपूत, सुरेन्द्र सिंह, महेश लोधी, श्रवण कुमार आदि सम्मिलित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *