औरंगाबाद : बुलंदशहर राजेन्द्र अग्रवाल दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय बीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन ग्राम पंचायत भिरौली में किया जा रहा है। टूर्नामेंट का शुभारंभ भाजपा मंडल महामंत्री वेदप्रकाश लोधी, मार्ग दर्शक आचार्य राहुल तन्य तथा नानक चंद गुरु जी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। अपने संबोधन में वेदप्रकाश लोधी ने कहा कि खेलों में भाग लेकर ही मनुष्य स्वस्थ और मजबूत बनते हैं। खेल को खेल भावना से ही खेलना चाहिये।
आचार्य राहुल चैतन्य ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और क्रिकेट नियमों का अनिवार्य तौर पर पालन करने का आग्रह किया। नानक चंद लोधी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष पहले ही की भांति आगे भी हर वर्ष दीपावली पर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता रहेगा। आयोजकों ने सभी सम्मानित अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। सभी खिलाड़ियों को मिष्ठान वितरण किया गया।
टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रत्येक मैच आठ आठ ओवर का होगा। वीरेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह अमित सिंह रनवीर अवनीश नकुल विकास विवेक अशोक सचिन श्योली सिंह लोकेश आकाश आदि मौजूद रहे।