औरंगाबाद : बुलंदशहर राजेन्द्र अग्रवाल कस्बा निवासी सेवा निवृत्त अध्यापक मास्टर भान प्रकाश गुप्ता के होनहार पुत्र डा संजीव गुप्ता को लीडर शिप अवार्ड 2022 प्राप्त हुआ है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित पांचवें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में गत दिनों केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालनका और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला एवं कृषि चयन समिति के चेयरमैन डॉ संजय कुमार एवं सोसायटी चेयरमैन डॉ टीवीएस राजपूत ने डॉ संजीव गुप्ता को यह अवार्ड देकर सम्मानित किया।
विदित हो कि डॉ संजीव गुप्ता प्राकृतिक संसाधन संरक्षण के क्षेत्र में एक दशक से भी अधिक समय से उत्कृष्ट अनुसंधान कार्य करते आ रहे हैं और वर्तमान में वे बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर में कृषि वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत हैं। उल्लेखनीय है कि डॉ संजीव गुप्ता समूचे बिहार प्रांत के अकेले कृषि वैज्ञानिक हैं जिन्हें यह अवार्ड प्राप्त हुआ है। उनकी इस विशिष्ट उपलब्धि से उनके परिजनों और संपूर्ण कस्बे में खुशी का माहौल है और उनके आवास पर पहुंचकर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।