- 100 नंबर पर सूचना पाकर पुलिस पहुंची मौके पर
- नोएडा अस्पताल में चल रहा है इलाज
औरंगाबाद (संवाददाता) राजेन्द्र अग्रवाल : औरंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भीकनपुर में सोमवार की दोपहर एक युवक रविन्द्र पुत्र प्रहलाद ने खुद को ही देसी तमंचे से गोली मारकर बुरी तरह ज़ख्मी कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविन्द्र शराब पीने का आदी था। वह दिल्ली में परिवार सहित रहता था। होली पर्व पर होली मनाने गांव आया हुआ था। वह होली से ही लगातार दारू पीता आ रहा था। परिजनों ने टोका तो तमंचा निकाल लाया और खुद को गोली मार ली। गोली उसका गाल चीरते हुए पार निकल गई। लहूलुहान रविन्द्र को परिजन नोएडा अस्पताल ले गए । जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
थाना प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि युवक नोएडा जे पी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट अभी दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस को किसी ने 100 नंबर पर फोन करके सूचना दी थी जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस मौके पर पहुंच गयी लेकिन परिजन तब तक घायल को अस्पताल ले जा चुके थे। घायल के दो बच्चे बताये जाते हैं।
