बुलंदशहर : में हजरतपुर स्थित, छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बुलंदशहर में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि मनवीर सिंह (क्षेत्रीय अध्यक्ष विद्या भारती एवं क्षेत्रीय कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), विशिष्ट अतिथि लक्ष्मीकांत पांडे (बेसिक शिक्षा अधिकारी), मनोज नारायण बेरी (प्रबंधक), मुकेश अग्रवाल (उपाध्यक्ष), यशवीर सिंह (उपप्रबंधक), ब्रजकिशोर (कोषाध्यक्ष), समिति सदस्य रामकिशन, सतीश उपाध्याय, मेघराज सिंह, नरेंद्र बंसल, हितेश गर्ग ,41 एनसीसी यूनिट से सूबेदार मेजर धर्मवीर,गुरविंदर व प्रधानाचार्या हर्षिता सांगवान उपस्थित रही।कार्यक्रम में ध्वजारोहण मुख्य अतिथि मनवीर सिंह व प्रबंधक मनोज बेरी ने संयुक्त रूप से किया इसके पश्चात कार्यक्रम एक भारत श्रेष्ठ भारत को अंगीकार करते हुए मनाया गया जिसमें विद्यालय के भैया बहनों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें “आजादी की खुली हवा में निकले सीना तान के” सभी के आकर्षण का केंद्र रहा। विशिष्ट अतिथि लक्ष्मीकांत पांडे ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि हमारा गणतंत्र विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है इसमें हमारी आजादी के साथ जिम्मेदारियां भी हैं यह संविधान ही हमें एक आदर्श नागरिक बनने की प्रेरणा देता है तथा इसी के अनुरूप चलकर हम देश को प्रगति के शिखर की ओर ले जा सकते हैं। मुख्य अतिथि मनवीर सिंह ने बताया कि भारत विश्व का इकलौता ऐसा देश है जहां सभी धर्म, संप्रदाय के लोग मिलजुल कर रहते हैं इसके पीछे केवल हमारे संस्कार व हमारा संविधान है जो सभी को समानता का अधिकार देता है। वर्तमान में भारत विश्व ने अपनी अलग कीर्ति स्थापित कर रहा है जो की निडरता के साथ अपने शत्रुओं का सामना करता है इसका उदाहरण ऑपरेशन सिंदूर से भी दिया जा सकता है।प्रबंधक मनोज बेरी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय में इस वर्ष 9 भैया भारतीय सेना में चयनित हुए हैं यह हमारे लिए गौरव का विषय है, स्वयं से पहले राष्ट्र के लिए विचार करना एवं उसके लिए समर्पित रहना यह विद्या भारती का मुख्य उद्देश्य है, हमारे विद्यालय से पढ़ने वाले भैया बहन सदैव मातृभूमि की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं विद्यालय में एनसीसी, स्काउट, एन एस एस, भैया बहनों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रहे हैं विद्यालय पूर्ण रूप से संवेदनशील, राष्ट्र के लिए समर्पित व भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए भैया बहनों का विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है हम आगे भी भैया बहनों के द्वारा देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल में आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया एवं समय-समय पर विद्यालय में आकर विद्यालय को विकास की ओर ले जाने के लिए आग्रह किया। कार्यक्रम का संचालन एनसीसी कैडेट दीपांशी, भैया विवेक सैनी व सामाजिक विषय के प्रवक्ता पवन राणा ने किया। कार्यक्रम का संपूर्ण निर्देशन प्रधानाचार्या हर्षिता सांगवान के संरक्षण में किया गया।
एक भारत श्रेष्ठ भारत को चरित्रार्थ करते हुए मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस
