बुलंदशहर : रविवार को थाना सलेमपुर पुलिस ने एक अभिसूचना के आधार पर शिवाली-भैंसरौली मार्ग पर संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चैकिंग कर रही थी, उसी समय एक बाइक पर 02 संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए जिनको रूकने का इशारा किया गया तो बदमाशों द्वारा बाइक को तेजी से मोड़कर सलेमपुर की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया तो ग्राम भैंसरौली गेट के पास सड़क किनारे लगे एक हैण्डपंप से टकराकर उनकी बाईक अनियंत्रित होकर गिर गयी जिस पर बदमाशों द्वारा अपने आपको पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हुआ है जिसकों गिरफ्तार किया गया तथा दूसरे बदमाश के भागने पर उसका पीछा करते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार/घायल बदमाश की पहचान शिवकुमार पुत्र स्व0 मीर सिंह निवासी ग्राम भैंसरौली थाना सलेमपुर जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई हैं। जिसको उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया तथा दूसरे बदमाश की पहचान मुकेश पुत्र स्व0 मीर सिंह निवासी ग्राम भैंसरौली थाना सलेमपुर जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्त शातिर किस्म के बदमाश हैं जिनके द्वारा अपने साथियो के साथ मिलकर दिनांक 30.10.2023 को धान बेचकर वापस लौट रहे एक व्यक्ति रामभूल की रास्ते में हत्या कर दी गयी थी जिसके सम्बंध मे थाना सलेमपुर पर मुअसं-234/23 धारा 302 भादवि पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्त मुकेश, मृतक रामभूल के पिता व दो भाईयों की हत्या में 30 वर्ष से लगातार फरार चल रहा था जिसके सम्बन्ध में थाना सलेमपुर पर मुअसं 100/1992 धारा 147/148/149/452/302 भादवि पंजीकृत हैं। पुलिस ने बरामद किया है 01 पिस्टल 32 बोर 01 तमंचा 315 बोर। 03 जिन्दा कारतूस, 01 खोखा कारतूस 01 मोटर साईकिल हीरो एचएफ डीलक्स (घटना में प्रयुक्त)।
अभियुक्त शिव कुमार का आपराधिक इतिहास-
- मुअसं-234/23 धारा 302/120बी भादवि थाना सलेमपुर जनपद बुलन्दशहर।
- मुअसं-237/2023 धारा 307 भादवि व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना सलेमपुर बुलन्दशहर।
अभियुक्त मुकेश का आपराधिक इतिहास
- मुअसं-100/1992 धारा 147/148/149/452/302 भादवि थाना सलेमपुर जनपद बुलन्दशहर।
- मुअसं-234/23 धारा 302/120बी भादवि थाना सलेमपुर जनपद बुलन्दशहर।
- मुअसं-237/2023 धारा 307 भादवि व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना सलेमपुर जनपद बुलन्दशहर।
अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना सलेमपुर पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पम्मी चौधरी सलेमपुर उ0नि0 सर्वेश कुमार है0का0 जनेश्वर कुमार है0का0 राजवीर सिंह है0का0 रूपेन्द्र कुमार का0 आकाश कुमार
स्वाट टीम में मौ0 असलम प्रभारी निरीक्षक स्वाट टीम है0 का0 मनोज दीक्षित, है0का0 अशोक यादव, है0का0 कपिल नैन, है0का0 नीरज त्यागी, है0का0 जितेश कुमार, है0का0 अशोक चौधरी, है0का0 प्रबली तोमर, है0का0 विशाल चौहान, है0 का0 वसीम आदि शामिल रहे।