बुलंदशहर : बसपा०सुप्रीमो मायावती ने आज बुलंदशहर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद में बसपा० सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने गौतमबुद्ध नगर लोक सभा सीट के बसपा० प्रत्याशी राजेंद्र सिंह सोलंकी और बुलंदशहर के बसपा० प्रत्याशी गिरीश चंद्र जाटव के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने चुनावी रैली में कांग्रेस और भाजपा० पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद से केंद्र और अधिकांश राज्यों में कांग्रेस की सरकार रही, किंतु उनकी गलत नीतियों और कार्य प्रणाली के कारण केंद्र और राज्यों की सत्ता से इन्हें जनता ने बाहर कर दिया। जिसके बाद इनके सहयोगी दलों का भी यही हाल हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा० व कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण केंद्र और कई राज्यों पर काबिज हुई, मगर भाजपा० की जातिवादी, पूंजीवादी, संकीर्ण, संप्रदायवादी गलत नीति और कार्य प्रणाली के कारण जनता परेशान है। किसान परेशान है, गरीब, अल्पसंख्यक, शिक्षित बेरोजगार परेशान है। महिलाएं सुरक्षित नहीं है। देश की सीमाएं भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। उन्होंने भाजपा का नाम लिए बगैर कहा कि अब इनकी नाटक बाजी, जुमलेबाजी और गारंटी काम आने वाली नहीं है।*’नोएडा एयरपोर्ट भाजपा०नहीं बसपा० की देन’*बसपा० सुप्रीमो मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब उनकी सरकार थी तब गौतम बुद्ध नगर की स्थापना उनकी सरकार ने की। जेवर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे महामाया फ्लाईओवर मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी जैसी सुविधाएं गौतमबुद्ध नगर को दी, यहां का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया। बसपा के कार्यकाल में यूपी०और गौतमबुद्ध नगर का विकास हुआ। जांच एजेंसियों का कर रहे इस्तेमाल बसपा० सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भाजपा० का नाम लिए बगैर कहा कि कांग्रेस की नीति पर ही केंद्र और राज्य की आपकी सरकार चल रही है केंद्रीय जांच एजेंसी का राजनीतीकरण कर विरोधियों पर इस्तेमाल कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों की केंद्र और राज्य सरकारों ने दलितों मजदूरों किसानों के उत्थान का काम नहीं किया गरीब कल्याण का काम नहीं किया कुछ लोगों को राशन देकर बहकाने का काम किया है। जबकि हर हाथ को कम देना चाहिए वह नहीं दिया गया। देश में बेरोजगारी, महंगाई चरम सीमा पर है। बसपा०सुप्रीमो मायावती ने आरक्षण के मुद्दे पर भी जमकर बोली, उन्होंने कहा कि केंद्र और कई राज्य सरकारो ने रिक्त पदों पर नियुक्ति नहीं की, पदोन्नति में आरक्षण जैसे मुद्दों को दबा दिया गया है।

Spread the love