औरंगाबाद : बुलंदशहर राजेन्द्र अग्रवाल दिल्ली पुलिस के सिपाही और उसके भाई पर जानलेवा हमला करने के दो नामजद अभियुक्तों को पुलिस ने बंदी बनाकर जेल भेज दिया। मामले की रिपोर्ट दिल्ली पुलिस के हैड कांस्टेबल मूलचंद पुत्र हरपाल सिंह प्रजापति निवासी ग्राम खनौदा ने दर्ज कराई थी जिसमें वीर सिंह पुत्र रघुवीर सिंह निवासी गांव खनौदा और उसके पुत्रों अत्तु, विकास, कृष्ण और सचिन तथा एक अन्य अज्ञात को नामजद किया गया था। मूलचंद की तहरीर पर पुलिस ने धारा 147,148,148,307,323, और 504 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है।
मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने वीर सिंह और उसके पुत्र विकास को दबोच लिया और जेल भेज दिया। उक्त जानकारी देते हुए थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि शेष नामजद अभियुक्तों को भी शीध्र ही बंदी बनाकर जेल भेजा जाएगा। एक अन्य अज्ञात अभियुक्त की पहचान की जा रही है। जांच उपरांत उसे भी कानून के हवाले कर दिया जाएगा। क्षेत्र में किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा।