बुलंदशहर : आज दिनांक 03/04/25 को षष्ठी नवरात्रि के अवसर पर बुलंदशहर वन प्रभाग की बुलंदशहर ने आवाज़ एनजीओ, सभासद नीरज चौधरी व हरि एनक्लेव निवासियों के साथ मिलकर माता रानी मंदिर, हरि एनक्लेव में शक्ति वाटिका की स्थापना की।
सभी ने मिलकर शक्ति वाटिका में पीपल, गूलर, आक, ढाक, दूब, शमी, आम, बेल आदि सहित कुल 10 पेड़ लगाये। क्षेत्रीय वन अधिकारी श्री अंकित अरोरा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें उन्होंने कार्यक्रम से सम्बंधित जानकारी दी।
उन्होंने बताया शक्ति वाटिका का अभिप्राय आस्था और पर्यावरण का संगम है। उन्होंने बताया कि पेड़ों की धार्मिक दृष्टि से पूजा अर्चना होती है, वे हमें सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं, और पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान देते हैं। उन्होंने बताया कैसे हम वृक्षारोपण कर प्रकृति का ध्यान रखें।
अंत में उन्होंने बताया कि सिर्फ़ वृक्षारोपण से ही हमारा दायित्व पूर्ण नहीं होता बल्कि उनका रख रखाव भी हमारी जिम्मेदारी है। इस कार्यक्रम में वन दरोग़ा राज कुमार, वन रक्षक मनीषा तेवतीया, अशोक कुमार, चंद्रवीर सिंह, सभासद नीरज चौधरी, आवाज़ एनजीओ अध्यक्ष कर्णजीत, उपाध्यक्ष जॉनी सिरोही, सचिन राणा आदि उपस्थित रहें।