अपना शहर

नगर कांग्रेस कार्यालय अनूपशहर पर सिस नेतृत्व के आह्वान पर चल रहे दलित गौरव संवाद अभियान के क्रम में बैठक आहूत की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सलाम खां

संचालन ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने किया

बुलंदशहर : आज सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक नगर कार्यालय अनुपशहर पर आहूत की गई जिसके मुख्य अतिथि पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री सतीश शर्मा व आईसीसी सदस्य शिवराम वाल्मीकि रहे बैठक में कांग्रेस के सिस नेतृत्व का आह्वान पर 9 अक्टूबर से 26 नवंबर तक संविधान दिवस सभा आयोजित होने तक दलित गौरव संवाद प्रत्येक विधानसभा में 20 चौपाल के क्रम में नगर कार्यालय अनूपशहर पर पांच वचन पत्र भरवा कर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सतीश शर्मा,जिला महासचिव ज्ञानेंद्र सिंह राघव,शिवराम वाल्मीकि ने कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर पर जन-जन तक पहुंचकर राहुल गांधी जी मल्लिकार्जुन खड़गे जी व प्रियंका दीदी द्वारा जनहित की लड़ी जा रही लड़ाई को लोगों के बीच बात कर आम जनमानस को कांग्रेस से जोड़कर लोकसभा चुनाव 2024 में गठबंधन की सरकार कांग्रेस के नेतृत्व में बनवाने का आह्वान किया बैठक में बबलू कुरैशी,महिला जिला अध्यक्ष प्रज्ञा गौड़, पूर्व अध्यक्ष प्रभात कौशिक, चांद खा,रायसिंह प्रधान, पूर्व प्रधान जगदीश चंद्र,सभासद विशाल कुमार, नितिन शर्मा, राजेंद्र शर्मा, सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *