अपना शहर

महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा के लिए भाजपा कटिबद्ध: मीनाक्षी भराला

जहांगीराबाद : में नारी शक्ति वंदन समारोह, एक हजार महिलाएं पहुची जहांगीराबाद। नगर में विधायक संजय शर्मा की अगुवाई में नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेत्री व महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री मीनाक्षी भराला मौजूद रही। सम्मेलन में पूरी विधानसभा से करीब एक हजार महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

रविवार को न्यू नगर पालिका परिसर में आयोजित इस महिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि मीनाक्षी भराला व क्षेत्रीय विधायक संजय शर्मा ने कार्यक्रम में आई महिलाओं को मातृशक्ति हेतु बने कानून की जानकारी दी और महिलाओं के हितों में भाजपा द्वारा किए गए कार्याे से अवगत कराते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने हाल ही में महिलाओं के हितों के लिए 33 प्रतिशत सीटों पर आरक्षण देने का नया कानून बनाया है। इस नए कानून से जहां महिलाएं और सशक्त होंगी वहीं उनकी राजनीति में भी भागीदारी बढ़ेगी।

दोनों वक्ताओं ने सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से अवगत कराते हुए कहा कि आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है। मोदी के नेतृत्व में केंद्र में एक बार पुनः भाजपा की सरकार बनाने के लिए वक्ताओं ने महिलाओं को संकल्प भी दिलाया। कहा कि योगी-मोदी के राज में किसी माई के लाल की अग हिम्मत नहीहै जो बहिन-बेटी को बुरी नजर से देख सके।

इससे पूर्व सम्मेलन को जिला पंचायत सदस्य रेनू सिंह, सभासद कल्पना शर्मा,नीतू सिंह, अंजली शिशौदिया, दामिनी गौड़, लक्ष्मी बंसल, कल्पना अग्रवाल, आकांक्षा अग्रवाल, करक राजपूत, पूजा गोयल, , रीता लोधी, सर्वेश वर्मा, ललिता व भाजपा मंडल अध्यक्ष रामपाल लोधी ने भी संबोधित कर मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने का वायदा किया। सम्मेलन का संचालन नेत्री दामिनी गौड़ ने किया।

Spread the love

One Reply to “महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा के लिए भाजपा कटिबद्ध: मीनाक्षी भराला

  1. Закажите матрешку, посуду, шкатулку с вашей символикой, сюжетом или фото магазин отбор изделий ведут специалисты с художественным образованием и длительным стажем работы в сегменте подарочной продукции.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *