औरंगाबाद : बुलंदशहर राजेन्द्र अग्रवाल जमात ए सलमानी आफ इंडिया के तत्वावधान में कमल प्लेस में एक विशाल सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में सलमानी समाज की तरक्की और खुशहाली के लिए विचार विमर्श किया गया। बतौर मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकिल सलमानी ने समाज के लोगों को संगठित रहने और बच्चों की ज्यादा से ज्यादा पढ़ाई लिखाई पर जोर दिया। तथा कहा कि संगठित होकर ही हम अपने समाज की समस्याओं को हल कराने में सक्षम हो सकते हैं।
सम्मेलन में बौबी सलमानी को संगठन का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। सलमानी समाज के लोगों ने आगंतुक अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत सत्कार किया। जिलाध्यक्ष चुने जाने पर लोगों ने फूल मालाओं से बौबी सलमानी को लाद दिया।
अध्यक्षता हाजी फजलुद्दीन सलमानी ने की तथा संचालन रहीसुद्दीन सलमानी ने किया। इस अवसर पर
हाजी एम मेहराज सलमानी, इरशाद सलमानी सिराज सलमानी, डॉ अख्तर सलमानी साजिद सलमानी राशिद सलमानी सुलेमा सलमानी मंजूर, नजरू,सलीम खान सलमानी,नसीम जाहिद शाहिद खैराती नूरमोहम्मद आदि सलमानी समाज औरंगाबाद के सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।
