अपना शहर

मिशन शक्ति फेस-4 अभियान के तहत नवशक्ति सम्मान समारोह व प्लास्टिक मुक्त दशहरा कार्यक्रम का आयोजन किया।

शिकारपुर : बुलंदशहर/धार्मिक व सांस्कृतिक गतिविधियाँ महिलाओं को खुद को अभिव्यक्त करने, आत्मविश्वास बनाने और सामाजिक कौशल विकसित करने के अवसर प्रदान करती हैं धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम हमें जीवन का अर्थ जीवन जीने का तरीका सिखाते है। सांस्कृतिक कार्यक्रम विविधता को बढ़ावा देने सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने समुदाय के निर्माण और व्यक्तिगत विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समर्थन और उनमें भाग लेकर व्यक्ति अपने जीवन को समृद्ध बना सकते हैं और अधिक जीवंत और समावेशी समाज में योगदान दे सकते हैं।

सी उद्देश्य से मंगलवार को कार्यालय नगर पालिका परिषद शिकारपुर के प्रांगण में मिशन शक्ति फेस-4 अभियान के तहत नवशक्ति सम्मान समारोह व प्लास्टिक मुक्त दशहरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम अध्यक्ष नगर पालिका परिषद शिकारपुर राजबाला सैनी व अधिशासी अधिकारी सुश्री नीतू सिंह द्वारा बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी तदोपरान्त मिशन शक्ति फेस-4 अभियान के तहत नगर शिकारपुर को स्वच्छ में सुंदर बनाने में सहयोग प्रदान करने वाली महिला सफाई मित्रों व महिलाओ उधमियों को सयुंक्त रूप से शील्ड देकर सम्मानित किया गया तथा पत्रकार बंधु धर्मेंद्र कुमार निगम शिव कुमार शर्मा अनिल मीना अशोक पाठक रिशु इरशाद मुकेश आर्य, बबली अनजान को भी सम्मानित कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया इसी क्रम में अधिशासी अधिकारी द्वारा नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नई स्वावलम्बन पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया|

इसी कार्यक्रम की श्रृंखला में उपस्थित सभी महिलाओं को घर से निकलने वाले कचरे को अपने घर पर ही निस्तारण होम कंपोस्टिंग के जरिये कैसे करें विस्तृत रूप से समझाया गया| कार्यालय नगर पालिका परिषद शिकारपुर में महिला उधमियों व महिला पुलिसकर्मीयों को भी आमंत्रित किया गया जिसमें महिलाओं व बालिकाओं द्वारा आत्मनिर्भर बनने के उद्देश्य से किये जा रहे अपने – अपने कार्य जैसे मिट्टी के बर्तन, पर्श बनाना, टेडी बेयर बनाना, कान्हा जी की पोषक, सिलाई कार्य, कढ़ाई आदि कार्यों की स्टाल्स लगा कर बखूबी तरीके से अपनी कला को प्रदर्शित किया गया ताकि अन्य महिलाएं भी उनसे प्रेरित होकर आत्मनिर्भर बनें और सशक्त महिलाओं का उदहारण पेश करें|

नगर पालिका परिषद शिकारपुर के प्रांगण में प्लास्टिक मुक्त दशहरा बनाने के उद्देश्य से रावण के पुतले के रूप में प्लास्टिक से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया तथा उनके विकल्पों के बारे में भी बताया गया| कार्यक्रम में स्वच्छ सारथी क्लब के छात्र/छात्राओं द्वारा नारी शक्ति, प्लास्टिक मुक्त शहर, प्रदूषण, स्वच्छ भारत मिशन पर अपने विचार व्यक्त किये गए|
कार्यक्रम की श्रृंखला में मा0 सांसद डॉ भोला सिंह द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की शक्ति महिलाओं के लिए संचालित योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, पीएम स्वनिधि योजना आदि के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया।तथा मा0 सांसद जी द्वारा सभी उपस्थित महिलाओं, बालिकाओं को नारी शक्ति की शपथ ग्रहण कराई गयी।

इस कार्यक्रम में मा0 सांसद डॉ भोला सिंह अध्यक्ष नगर पालिका परिषद शिकारपुर राजबाला देवी अधिशासी अधिकारी सुश्री नीतू सिंह,मा0 सभासदगण संगीता गर्ग बृजरानी गौतम कुमार उदयवीर वसी हैदर लवली अरशद अंसारी, मुजीबर्रहमान, स्वच्छता वार्ड ब्रांड एम्बेसडर कु0 नन्दिनी शर्मा स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर वीरेंद्र कुमार गर्ग मुकेश कुमार गर्ग, डॉक्टर विनोद शर्मा, सांसद प्रतिनिधि प्रभात शर्मा,नगर शिकारपुर के व्यापारी बंधु गौरव मित्तल, मुदित मित्तल,याशीष गर्ग,दीपू सिंघल, विकास गर्ग, मनोज सिंघल, नरेश चंद सिंघल, नीरज मित्तल ओमदत्त शर्मा ,स्वच्छ सारथी क्लव के छात्र/छात्राएं,सभासद प्रतिनिधि भोला राकेश कुमार पुलिस विभाग से निरीक्षक अशोक कुमर, उपनिरीक्षक बलराज सिंह, महिला कांस्टेबल, वंदना रानी मीनाक्षी चौहान, कांस्टेबल सतीश सिंह, चंद्रकांत मिश्रा व कार्यालय से धीरज शर्मा,रितिक शर्मा,मौहम्मद क़ासिम, मोहित मित्तल आशीष कुमार नितिन कुमार इरफ़ान ज़मीन अली आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे|

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *