औरंगाबाद : बुलंदशहर राजेन्द्र अग्रवाल नागेश्वर मंदिर परिसर में चल रही रामलीला में बुधवार को सीता हरण की लीला देख दर्शक भाव विभोर हो उठे। रावण के चंगुल में फसीं सीता जी का मार्मिक विलाप सुनकर दर्शक अपने आंसू रोक नहीं पाये।
इससे पूर्व श्री राम लीला अभिनय मंडल के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में बुधवार की लीला का शुभारंभ योगेश अग्रवाल एवं पुनीत सिंघल ने संयुक्त रूप से भगवान श्री राम के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया। मंडल ने अतिथियों को पटका पहनाकर,स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। तत्पश्चात स्थानीय लोकप्रिय कलाकारों ने सुतीक्ष्ण लीला,शूपर्नखा लीला, खर-दूषण वध और सीता हरण की लीला का मनोहारी ढंग से मंचन कर सैंकड़ों लोगों का मन मोह लिया।
योगेश अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता मनोज गोयल मुकेश गुप्ता पुनीत सिंघल ध्रुव कुमार सिंघल संजय वर्मा नितिन सिंघल राजेश गोयल गौरव अग्रवाल आदि मौजूद रहे पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद रही।

Не упустите шанс улучшить свою финансовую ситуацию! Подписывайтесь на наш телеграм-канал, где собраны лучшие МФО и их предложения по выдаче срочных займов. Подробности доступны по ссылке: срочные займы онлайн