अपना शहर

मिशन शक्ति के क्रम में पीड़ित महिलाओं को रानी लक्ष्मीबाई महिला

बाल कल्याण योजनाओं के तहत आर्थिक मदद पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रही है महिला प्रकोष्ठ परामर्श प्रभारी अरुणा रॉय

बुलंदशहर : महिला परामर्श केंद्र पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने के साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं का लाभ दिलाते हुए पीड़ित महिलाओं को आर्थिक मदद पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रही है महिला सेल प्रभारी अरुणा रॉय।
जहां एक तरफ अरुणा रॉय पीड़ित महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाते हुए एक नया जीवन जीने की प्ररेणा दे रही है। वहीं कहीं ना कहीं पीड़ित महिलाओं को जख्मों पर मरहम लगाने का काम भी किया जा रहा है।
महिला सेल प्रभारी ने बताया कि पिछले 5 सालों में 117 मामलों में पीड़ित महिलाओं को अथक प्रयास करते हुए, 4 करोड़ 77 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिलवाकर लाभाविंत किया गया है।
महिला सेल प्रभारी ने आगे बताते हुए कहा महिला परामर्श प्रकोष्ठ विशेष रूप से ऐसी महिलाओं को जो एसिड अटैक दुष्कर्म दहेज हत्या जैसे मामलों में महिला परामर्श प्रकोष्ठ न्याय की आस लेकर आती है उन पीड़ित महिलाओं को पर्चा कटने से लेकर अदालत में चार्जशीट दाखिल होने तक मदद की जाती है। यही कारण है कि पिछले 5 सालों में महिला प्रकोष्ठ के माध्यम से सरकार की महत्वपूर्ण योजना रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजनाओं के अंतर्गत पीड़ित महिलाओं को आर्थिक मदद पहुंचाने के उद्देश्य से 4 करोड़ 77 लाख रुपए की क्षतिपूर्ति के लिए मदद पहुंचाई जा चुकीं हैं।
जिला समिति
डीएम की अध्यक्षता में 11 सदस्य होते हैं जिसमें एएसएपी सीएओ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला समाज कल्याण अधिकारी जिला कोषाध्यक्ष जिला प्रोबेशन अधिकारी। और अन्य अफसर सदस्य सचिव होते हैं।

अरुणा रॉय प्रभारी महिला परामर्श प्रकोष्ठ बुलंदशहर महिला सेल टीम वास्तव में पीड़ित महिलाओं को चिंहित कर उनकी मदद हेतु दिलाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर समिति के सम्मुख प्रस्तुत करती है।इसी क्रम में अब तक 5 वर्षों में 117 पीड़ित महिलाओं को 4.77 करोड़ की मदद दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
एसएसपी श्लोक कुमार-महिला अपराधों के प्रति पुलिस गंभीर है।
पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के साथ पीड़ित महिलाओं को आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए महिला परामर्श प्रकोष्ठ अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *