बुलंदशहर : आज भारतीय किसान संघ अगोता खंड की बैठक खंड अध्यक्ष गौरीशंकर लोधी जी के आवास समृद्धि गार्डन ततारपुर कुटी सैदपुर रोड पर आयोजित की गई बैठक का संचालन जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रेम कुमार ने किया इस अवसर पर प्रांत मंत्री अनुराग त्यागी जी ने संगठन के बारे में विस्तार से चर्चा की जिला अध्यक्ष महेश चंद्र लोधी ने 2024 से 2027 तक भारतीय किसान संघ की ज्यादा से ज्यादा सदस्यता करने पर जोर दिया और उन्होंने कहा गन्ना किसानों को गन्ने का भाव ₹400 कुंटल का मिलना चाहिए और खंड जैविक प्रमुख जयपाल सिंह ने जहर मुक्त खेती नशा मुक्त मानव पर विस्तार से चर्चा की उन्होंने किसानों से कहा यदि हम जैविक खेती नहीं करेंगे तो इसका परिणाम हमें और हमारे आने वाली पीढियां को भुगतना होगा धीरे-धीरे रासायनिक खाद को कम कर जैविक खेती पर ध्यान दें इससे किसानों की फसल पर लागत भी कम आएगी लाभ ज्यादा होगा और किसान स्वस्थ और समृद्ध होगा इस अवसर पर खंड मंत्री हुकम सिंह जी नेपाल सिंह जी मलिक सूरजभान उमेश चंद्र लोधी धर्मवीर सिंह जी धर्मपाल सिंह जी काजीपुरा वेद प्रकाश जी नौबत सिंह जी जगदीश जी विजेंद्र सिंह जी सुरेश जी पन्नालाल जी नयागांव हरिश्चंद्र ओम सिंह जी सहित अनेक किसान कार्यकर्ता शामिल रहे
