अपना शहर

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नए भारत को देखा है: योगी आदित्यनाथ

बुलंदशहर : आज आदित्यनाथ मंगलवार को बुलंदशहर में ‘नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन’ में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने 632 करोड़ रुपये की 256 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। साथ ही विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को सहायता राशि वितरित की। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि शारदीय नवरात्र में मैं आपके अभिनंदन के लिए स्वयं आया हूं।

सीएम ने कहा कि हम सब जानते हैं पिछले साढ़े नौ वर्षों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नए भारत को देखा है, शक्तिशाली और वैभवशाली भारत को देखा है। यही भारत 2014 से पहले असुरक्षा का भारत था। घुसपैठिये घुसपैठ करते थे। इस नए भारत में जाति मजहब के आधार पर कार्य नहीं बल्कि समान अधिकार से लाभ मिला है।

खिलाड़ियों का सम्मान करेंगे उन्होंने कहा कि नारी शक्ति के लिए बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ से जो अभियान शुरू हुआ उसका परिणाम है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बेटियां- पारुल चौधरी अन्नू रानी देश के लिए मेडल लाती हैं। सरकार ने इन्हें तीन करोड़ रुपये और डिप्टी एसपी की नौकरी देने का वादा किया है। जल्द ही हम एक आयोजन में सभी खिलाड़ियों का सम्मान करेंगे।
मुफ्त सिलेंडर दिये जाएंगे

मुफ्त सिलेंडर को घोषणा करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आज हर परिवार को पीएम मोदी ने उज्ज्वला योजना दिया। हमने भी कहा है कि इन्हें इस दिवाली एक मुफ्त सिलेंडर दिये जाएंगे। देश में लगभग दस करोड़ लोगों को रसोई गैस सिलेंडर दिये गये। उत्तर प्रदेश में ही सिर्फ एक करोड़ 75 लाख सिलेंडर दिये गये।

न्होंने कहा कि देश के अंदर 4 करोड़ गरीब परिवारों को उनके सिर पर छत दी। उत्तर प्रदेश में अब तक 55 लाख आवास दिये गये। आजादी के बाद से ये वंचित रहे। साथ ही देश में 12 करोड़ शौचालय और उत्तर प्रदेश मे पौने तीन करोड़ शौचालय के माध्यम से नारी गरिमा की सुरक्षा की गयी।

लाखों महिलाओं को दिए आवास दिवाली के मौके पर हम फ्री सिलेंडर देंगे। महिलाओं के लिए शौचालय के निर्माण कराए गए। यूपी में 55 लाख लोगों को आवास मिला। महिला-बेटी की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ियों को 3 करोड़ देंगे। सिल्वर मेडल जीतने वालों को 1.5 करोड़ और ब्रॉन्ज मेडल जीतने वालों को 75 लाख देंगे।

यहां की बेटियों ने देश का मान बढ़ाया है। खिलाड़ियों को सम्मान के साथ सरकारी नौकरी देंगे।इसी के साथ अपराधियों पर सरकार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। आज टीपी नगर में नारी शक्ति वंदन महिला सम्मान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे उन्होंने कहा कि आधी आबादी सुरक्षित, तो सब कुछ सुरक्षित। महिला की सुरक्षा होगी, तो विकास भी होगा, निवेश भी होगा, रोजगार सृजन भी होगा।

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार नारी की गरिमा, सम्मान, सुरक्षा व स्वावलंबन को लेकर कार्य कर रही है। इसी का परिणाम है कि एशियन गेम्स में बेटी पारूल व अन्नू रानी ने गोल्ड मेडल जीता। अब इन बेटियों का सम्मान किया जाएगा। इन्हें सरकारी नौकरी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बुलंदशहर समेत पूरे प्रदेश में विकास हो रहा है। जेवर में एशिया का नंबर वन एयरपोर्ट का निर्माण हो रहा है। अब फिल्मों के लिए मुुंबई जाने की जरूरत नहीं है। गौतमबुद्धनगर में ही फिल्म सिटी में फिल्में बनेगी। अब मुंबई हैदराबाद जाने की जरुरत नहीं है। यहां के कलाकारों को काम मिलेगा। बुलंदशहर में बाबू जी कल्याण सिंह के नाम पर मेडिकल कालेज का निर्माण किया जा रहा है। प्रदेश के विद्यार्थी बुलंदशहर में मेडिकल की पढ़ाई कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटी, बहन व माता की कोई जाति नहीं होती। प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी ने संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पारित करा दिया। इससे अब विधानसभा व लोकसभा में एक तिहाई महिला निर्वाचित होकर आएगी। विधायक और सांसद बनेंगी मुख्यमंत्री ने नारी शक्ति वंदन के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में गुंडाराज था। प्रदेश में जीरो टारलेंस नीति लागू की गई।

इसके बाद प्रदेश में गुंडाराज समाप्त हो गया। अब कोई कानून का पालन नहीं करेगा, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। अब अपराधी अपनी जान की भीख मांग कर गले में तख्ती लटका कर घूम रहे हैं। इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 योजनाओं के 51 लाभार्थियों को लाभांवित किया। मुख्यमंत्री 631.89 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया।

इस जनसभा में प्रदेश महामंत्री अमित वाल्मीकि डॉक्टर चंद्र मोहन सांसद महेश शर्मा सांसद भोला सिंह सदर विधायक प्रदीप चौधरी खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह अनूपशहर विधायक संजय शर्मा डिबाई विधायक सी पी स सिंह लोधी सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मी राज सिंह शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी जिला पंचायत अध्यक्ष अतुल तेवतिया भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल सिसोदिया नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल तमाम भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *